ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

कांग्रेस द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की होनी चाहिए निंदा: CM योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा चौथी किश्त की जानकारी देने पर उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार विश्वव्यापी कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अब तक केंद्र के सहयोग से 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार श्रमिक सुरक्षित यूपी में आए हैं। प्रदेश सरकार ने 12 हजार यूपी परिवहन की बसों को तथा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 अतिरिक्त बसें प्रवासी कामगारों श्रमिकों की सेवा में लगाई हैं। राजस्थान, पंजाब अथवा जो भी राज्य सरकार प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सूची यूपी सरकार को उपलब्ध करवा रही है। उस राज्य से उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस तथा अन्य सुरक्षित साधन लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में अगर कोई संस्था, दल सहयोग देने में रुचि लेना चाहता है तथा यूपी सरकार को सूची भेजेंगी तो उन्हें अवश्य अनुमति मिलेगी उसका स्वागत भी होगा।इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निंदा होनी चाहिए। औरैया में प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिये जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था।

Related Articles

Back to top button