ब्रेकिंग
Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच...
देश

ईद की नमाज को लेकर दारुल उलूम का फतवा, कहा-ईदगाह की बजाय घरों में पढ़ें नमाज

सहारनपुर: सहारनपुर में दारुल उलूम देवबन्द ने फतवा जारी कर कहा है कि लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों की बजाय घरों में ही नमाज पढ़ी जाए। दारुल उलूम के फतवा विभाग ने संस्था के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि माह-ए-रमजान के रोजा के बाद दो रकआत नमाज-ए-ईद अदा कर रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं।

इस बार माह-ए-रमजान कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में ही बीत रहा है। अब चंद दिनों में ईद आ रही है। ईद की नमाज को लेकर रोजेदारों की बैचेनी देखते हुए दारुल उलूम मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने संस्था के मुफ्ती-ए-कराम से नमाज-ए-ईद के लिए सवाल किया तो संस्था की मुफ्ती-ए-कराम की खंडपीठ ने फतवा जारी करते हुए कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज वाजिब है इसलिए इसे पढऩा आवश्यक है।

मुफ्ती महमूदउल हसन बुलंदशहरी के नेतृत्व की खंडपीठ में शामिल मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मुफ्ती वकार अली, मुफ्ती नौमान सीतापुरी, मुफ्ती जैनूल इस्लाम और मुफ्ती फखरुल इस्लाम की खंडपीठ ने जारी फतवे में कहा कि ईद की नमाज तक लॉकडाउन जारी रहने की सूरत में मस्जिद या घरों में (पांच-पांच लोगों द्वारा)नमाज अदा की जा सकती है। साथ ही फतवे में सलाह देते हुए कहा कि जो लोग किसी मजबूरी के तहत ईद की नमाज अदा नहीं कर पाएंगे उनके लिए नमाज-ए-ईद माफ होगी।

Related Articles

Back to top button