ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

विराट ने शादी से पहले अनुष्का शर्मा को कभी नहीं किया ‘प्रपोज’, दिल से था दिल का रिश्ता

नई दिल्ली। विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान व स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ एक साइव सेशन किया और दोनों के बीच इस दौरान काफी मजेदार बातें हुई। इस चैट के दौरान विराट कोहली ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी से पहले अपनी लाइफ पार्टनर अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज नहीं किया और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

भारत के रन मशीन और मॉर्डन डे क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली ने इससे पहले अपने लव लाइफ के बारे में कुछ बताया नहीं था। उन्होंने बॉलवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी और इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। अब चीेजें काफी बदल गई हैं और अब ये दोनों कपल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के साथ वाली बेहद हसीन तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब ये दोनों इस बात को जाहिर करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते की दोनों एक-दूसरे के कितना प्यार करते हैं।

विराट और सुनील के बीच हुए लाइव इंस्टाग्राम चैट के दौरान सुनील ने विराट से पूछा कि उन्होंने शादी से पहले अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज क्यों नहीं किया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उन्हें कभी ये महसूस ही नहीं हुआ कि उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए। 31 साल के विराट ने कहा कि सबकुछ काफी सामान्य रूप से हो गया। उनके मुताबिक उन्होंने शादी का फैसला तब किया जब उन्होंने देखा कि सबकुछ बहुत आसानी से हो रहा है। यहां तक कि विराट ने उन्हें शादी तक के लिए भी प्रपोज नहीं किया और सबकुछ खुद ब खुद होता चला गया।

विराट ने कहा कि हर दिन वैलेंटाइन डे हो सकता है और अनुष्का जो कहती है वो सही है कि हमें कभी एक-दूसरे को प्रेम प्रस्ताव देने की जरूरत ही नहीं पड़ी। हमें पता था कि हम एक-दूसरे से शादी करने वाले थे और इस बारे में कभी कोई संदेह नहीं था। जब हमें ये पता चल गया कि सबकुछ काफी अच्छा जा रहा है तो हम एक-दूसरे के साथ जीवन की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित हो गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में बड़ी भूमिका निभाई।

Anushka Sharma FC™@AnushkaSFanCIub

🎥 | @imVkohli on keeping their marriage preparations a secret, crediting Anushka for doing all the hard work, planning, and coordination for their marriage and not proposing Anushka for the marriage 💕

एम्बेडेड वीडियो

161 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button