ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

सुरेश रैना का अफरीदी को जवाब, कश्मीर को अकेला छोड़ो, भीख पर जिंदा पाकिस्तान के लिए कुछ करो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने शाहिद अफरीदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर पर दिए बयान पर जवाब दिया है। अफरीदी ने पाकिस्तान के कश्मीर में पीएम मोदी और भारत के बारें काफी कुछ कहा था और उससे पहले कश्मीर को लेकर ट्वीट भी किया था। रैना ने उनसे कश्मीर को छोड़कर अपने पाकिस्तान पर ध्यान देने की सलाह दी है।

रविवार को भारतीय दिग्गजों ने ना सिर्फ अफरीदी को उनके बयान पर करारा जवाब दिया बल्कि उनके साथ सभी तरह से रिश्ते भी तोड़ने की बात कही। युवराज सिंह, हरभजन सिंह और शिखर धवन के बाद अब सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Suresh Raina🇮🇳

@ImRaina

Gosh! What all a person must do to remain relevant! Even more so for a nation that is living on alms. So, better do something for your failed nation and leave alone. I am a proud Kashmiri and it is and will always remain an inalienable part of India. Jai Hind!🇮🇳❤️💪

12.1 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

रैना ने लिखा, एक इंसान को वो करना चाहिए जो उसके लिए जरूरी हो, बल्कि एक ऐसे देश के लिए तो और ज्यादा करने की जरूरत है जो भीख पर जिंदा है। तो बेहतर होगा कश्मीर को अकेला छोड़ दो और अपने हारे हुए देश के लिए कुछ करो। मुझे कश्मीरी होने पर गर्व है, यह था और हमेशा ही भारत का अभिन्न अंग रहेगा। जय हिंद!

पीएम मोदी पर अफरीदी के बयान पर धवन ने भी उनको जवाब दिया था, “इस वक्त जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है। कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा ही रहेगा चाहे 22 करोड़ ले आओ, हमारा एक सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती अपने आप कर लेना।”

कोरोना संकट में अफरीदी के फाउंडेशन की मदद करने वाले युवराज ने साफ कर दिया कि इस बयान के बाद अब वो उनकी कोई मदद नहीं करेंगे। युवराज ने लिखा, “मैं शाहिद अफरीदी के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर किए गए बयान से काफी निराश हूं। जिसने अपने देश की तरफ से खेला हो एक ऐसे जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते इस तरह के शब्दों को कभी भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मानवता के नाते मैंने आपके कहने पर अपील की थी लेकिन अब कभी भी ऐसा नहीं होगा।”

Related Articles

Back to top button