ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
देश

कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र समेत इन चार राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर लगाया बैन

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदीयुरप्पा न कहा है कि 31 मई तक महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आने वाले लोगों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

इसके अलावा राज्य में सभी दुकानें खुलने और दूसरे राज्यों के लिए ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने की भी अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री येदीयुरप्पा ने कहा कि राज्य में अब सभी दुकानें खोली जा सकती हैं और दूसरे राज्यों  में जाने के लिए ट्रेनें भी शुरू कर दी जाएंगी।

वहीं राज्य में प्राइवेट और रोड स्टेट ट्रांस्पोर्ट कॉर्पोरेशन बसों को भी गतिविधि की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा दी जा रही रियायतें सिर्फ रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन एरिया के लिए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंटामीनेंट जोन में लॉकडाउन के दौरान काफी सख्ती बरती जाएगी जबकि अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों की अनुमति होगी। रविवार के दिन राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा और होम क्वारंटाइन को मजबूती दी जाएगी।

गौरतलब है कि देश में 17 मई यानि रविवार को तीसरे चरण के लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो चुकी है जबकि चौथा चरण सोमवार से शुरू हो चुका है। चौथा चरण 31 मई तक के लिए लागू किया गया है लेकिन इस दौरान लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही अपने संबोधन में इस बात का अंदेशा दिया था कि लॉकडाउन को चौथा फेज काफी अलग होगा। हालांकि सरकार ने तीसरे चरण में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया था। उम्मीद है कि चौथे चरण में भी कुछ दिशा-निर्देशों के साथ लोगों को रियायतें दी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button