ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

यूजर ने विकास गुप्ता से पूछा ‘क्या आप पुरुष हैं’? मास्टरमाइंड ने दिया ये मज़ेदार जवाब

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 11’ फेम विकास गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस से वो इंस्टाग्राम के जरिए ही जुड़े रहते हैं। हाल ही में विकास ने इंस्टाग्राम पर Ask me a question गेम खेला और फैंस के सवालों के जवाब दिया। लेकिन इसी सवाल जवाब सेशन में एक यूजर ने उनसे अजीब ही सवाल पूछ लिया। लेकिन उस सवाल का जवाब विकास ने ही बड़े ही मज़ेदार ढंग से दिया।

विकास के Ask me a question सेशन में एक यूजर ने उनसे से पूछा- क्या तुम आदमी हो? इसके जवाब में विकास ने कहा- नहीं, मैं इच्छाधारी सांप हूं, जो इस वक्त आदमी के रूप में हूं। ये बोलते हुए विकास ने अपनी जीभ सांप की तरह बाहर निकाल ली और हाथ से फन भी बना लिया।

आपको बता दें कि विकास गुप्ता की सेक्सुअलिटी पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। बिग बॉस सीजन 11 में इस बात पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ‘बिग बॉस 13’ में जब विकास मेहमान बनकर गए थे। तब आसिम रियाज ने इशारों में विकास की सेक्सुअलिटी पर कमेंट किया था। जिसपर मास्टरमाइंड ने काफी नाराजगी जताई थी।

Related Articles

Back to top button