ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

बाबर आजम ने बताया- विराट कोहली से क्यों उनकी तुलना नहीं होनी चाहिए

लाहौर। पाकिस्तान वनडे और टी20 टीम के कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा कि उनकी तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दोनों अलग-अलग तरह के बल्लेबाज हैं। बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था और 50-50 ओवर के क्रिकेट में इस वक्त उनकी रैंकिंग तीसरी है जबकि विराट कोहली पहले स्थान पर हैं।

टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आजम दुनिया के पहले नंबर के बल्लेबाज हैं जबकि केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं और विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं जबकि बाबर आजम 5वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ मौजूद हैं। हालांकि विराट कोहली और बाबर आजम के बीच अक्सर ही तुलना की जाती है, लेकिन 25 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि हम दोनों की तुलना करना सही नहीं है।

बाबर ने कहा कि मेरी तुलना विराट से नहीं होनी चाहिए। वो अलग प्रकृति के बल्लेबाज हैं और मैं दूसरे तरीके से खेलता हूं। मेरा काम अपनी टीम के लिए मैच जीतना है और मैं सिर्फ इस पर ही ध्यान देता हूं ना कि तुलना पर। उन्होंने ये बातें लोकल मीडिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कही, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शेयर की गई।

जब उनसे कप्तानी के तरीके के बारे में कहा गया तो उन्होंने कहा कि वो मैदान पर अपनी टीम को लीड करने वक्त अपने भावना पर काबू करने की कोशिश करेंगे और अपने साथी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि कप्तानी के वक्त एक लीडर के दौर पर आपको कूल रहने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि गुस्सा आता है, लेकिन उस वक्त आपको अपने आप पर काबू रखना होता है।

उन्होंने कहा कि मैदान पर आपको अपने आक्रामक बर्ताव पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत होती है। मैं टीम में अपने साथी खिलाड़ियों को सपोर्ट करने पर ध्यान दूंगा, कोशिश करूंगा कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ा सकूं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शाहिद अफरीदी द्वारा कश्मीर मामले पर दिए गए बयान पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button