ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
छत्तीसगढ़

Bilaspur News: रतनपुर के बिकमा तालाब में मिले मगरमच्छ के 6 बच्चे; क्षेत्र में मची खलबली

बिलासपुर: धार्मिक नगरी रतनपुर के बिकमा तालाब में सुबह-सुबह एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे मगरमच्छ के 6 बच्चे रेंगते हुए दिखाई दिए। दरअसल, मगरमच्छ ने तालाब के तट पर अंडे दिए थे, जिनसे बच्चे बाहर निकल आए थे। सुबह जब स्थानीय लोग तालाब में नहाने पहुंचे, तो इतने सारे मगरमच्छ के बच्चों को देखकर हैरान रह गए।

👮 पुलिस और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद मनोज कुमार पाटले मौके पर पहुंचे और तत्काल रतनपुर पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वार्ड पार्षद ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपनी आंखों के सामने एक बच्चे को अंडे से निकलते देखा। वन विभाग की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में, इन सभी को खुटाघाट डैम में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

⚠️ तालाब के आसपास सुरक्षा की अपील

स्थानीय लोगों की माने तो बिकमा तालाब में अभी भी करीब तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हो सकते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तालाब के पानी के पास सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button