ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
देश

सामने दिखी मौत लगाने लगे ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पकड़े गए आतंकियों ने किए सनसनीखेज खुलासे

श्रीनगर। पाकिस्तान के दुष्प्रचार में फंसकर एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश के साथ आतंकवाद की राह पकड़ने वाले तीन यवाओं के सरेंडर के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जब आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी तो सुरक्षा बल भी एक वाकए से हैरान रह गए। हुआ यूं कि सुरक्षा बलों से घिरे आतंकियों ने अचानक ही ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाने लगे। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में जो खुलासा किया है वह भी हैरान करने वाला है…

अब उत्‍तरी कश्‍मीर पर किया फोकस

तीन युवाओं का कहना है कि घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) युवाओं को बहकाकर आतंकवाद की राह पर धकेलने की साजिशें रचते हैं। इन्‍हीं ओजीडब्‍ल्‍यू के बहकावे में आकर दक्षिण कश्मीर में तीन वर्षों में करीब 200 युवा जिहादी तत्वों के दुष्प्रचार में फंसकर आतंकी बने हैं। अब जब सुरक्षाबलों ने ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने का अभियान शुरू किया तो तस्वीर बदलने लगी है। युवाओं ने खुलासा किया कि अब पाकिस्‍तान परस्त तत्वों ने दक्षिण कश्मीर को छोड़ उत्तरी कश्मीर पर ध्यान केंद्रित कर लिया है।

कुछ दिन पूर्व भागे थे घर से

तीनों आरोपियों ने बताया कि वे भी उत्तरी कश्मीर में फिर से जाल फैला रहे ओजीडब्ल्यू के बहकावे में आ गए थे। ये तीनों आतंकी कुछ दिन पूर्व ही घर से भागे थे। परिजनों ने पुलिस और निकटवर्ती सैन्य शिविर में इसकी सूचना देते हुए इनकी सुरक्षित वापसी के लिए गुजारिश की थी। तीनों का पता लगाने के लिए अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। बताया जाता है कि बुधवार को इन युवकों की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर इन्हें पकड़ने का एक अभियान चलाया।

यूं की नहीं लगाया पाकिस्‍तान मुर्दाबाद का नारा

इन तीनों युवकों को पकड़ने के अभियान में शामिल एक सैन्याधिकारी ने बताया कि जब हमने घेराबंदी की तो इन्होंने एक फायर भी किया। हमने भी जवाब में दो-चार राउंड दागे और इन्हें घेर लिया। हमारा मकसद था कि किसी तरह से इन्हें जिंदा पकड़ा जाए। इन्हें समझ आ गया कि जिंदा बचना मुश्किल है। ऐसे में इनके सामने जब मौत दिखी तो ये हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने लगाने लगे। यही नहीं इन आतंकियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी लगाया। एक अन्य अधिकारी ने खुलासा किया कि इनको देखकर लगता है कि इन्हें जमीनी हकीकत समझ आ चुकी है कि वे जिस रास्ते पर हैं, वह सिर्फ मौत की तरफ लेकर जाएगा।

दो एक ही गांव के

इन तीनों युवकों की पहचान आबिद अहमद वानी, जाकिर अहमद बट और जावेद अहमद डार के रूप में हुई है। आबिद और जाकिर एक ही गांव लालपोरा शाहगुंड के रहने वाले हैं जबकि जावेद कुपवाड़ा के थायीन कलारुस का रहने वाला है। एसएसपी कुपवाड़ा अंबराकर श्रीराम दिनकर ने बताया कि तीनों युवक लश्कर में शामिल हुए थे। गुरुवार सुबह गुनबुग गुज्जरपट्टी इलाके में इनके ठिकाने का पता चला था जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने उसी समय इनके ठिकाने की घेराबंदी की। तीनों युवकों के कब्जे से तीन असॉल्ट राइफलें, छह मैगजीन व अन्य साजो-सामान पकड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button