ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर सोनिया गांधी कल करेंगी विपक्षी दलों के साथ चर्चा, सपा, बसपा और आप ने बनाई दूरी

नई दिल्ली। विभिन्न विपक्षी दलों के नेता देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पलायन और पैदल ही घर जाने जैसे मुद्दों पर शुक्रवार को चर्चा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार दोपहर यह बैठक बुलाई है जिसमें विपक्ष के करीब 20 नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हो सकते हैं।

विपक्ष के नेता प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे कुछ राज्यों में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव पर भी बात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वे लोग आर्थिक पैकेज के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और करोड़ों प्रवासियों के खाते में सीधे धन नहीं भेजे जाने पर आपत्ति जताएंगे। लॉकडाउन के कारण यह तबका सबसे ज्यादा प्रभावित है। आर्थिक ठहराव के कारण इनसे रोजगार छिन चुका है। प्रवासी कामगारों के पास न तो पैसा रहा न ही भोजन रह गया और सरकार ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया।

चर्चा में 17 विपक्षी पार्टियां होंगी शामिल

सूत्रों ने बताया कि करीब 17 विपक्षी पार्टियों ने बैठक में भाग लेने की सहमति जता दी है। वे किसानों को पेश आ रही मुश्किलों पर भी ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाग लेने की पुष्टि नहीं की है। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि वह बैठक में शामिल होंगी। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी पुष्टि की है। कांग्रेस प्रमुख ने व्यक्तिगत रूप से कई विपक्षी नेताओं को फोन कर संयुक्त रणनीति तैयार करने में उनका सहयोग मांगा था।

ये पार्टियां हो सकती हैं शामिल

शुक्रवार की दोपहर तीन बजे बुलाई गई इस मीटिंग के बारे में लेफ्ट के एक सीनियर नेता का कहना था कि इसमें कोविड-19 के चलते देश में बने हालात से लेकर देश के राजनैतिक हालात व इकोनामी की बदहाली तक पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि इसमें एनसीपी, डीएमके, आरजेडी, लेफ्ट, शिवसेना, नेशनल कॉन्फ्रेंस, टीडीपी, टीएमसी, आईयूएमएल, लोकतांत्रिक जनता दल, आरएलडी, आरएलएसपी जैसे दल भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button