ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज 7वां दिन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल अब विराट रूप धारन करती जा रही है। पहले बंगाल और अब देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों की हड़ताल देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों से मारपीट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर कल सुनवाई करेगा। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यह याचिका दायर की गई थी। पिछले सोमवार रात एक मरीज की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से डॉक्टरों का यह प्रदर्शन जारी है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में सरकारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्देश देने की मांग भी की गई है। याचिका में कहा गया कि प्रदर्शन के कारण देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और डॉक्टरों की अनुपस्थिति से कई मरीजों की जान जा रही है। बता दें कि बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज 7वां दिन है। वहीं, डॉक्टरों पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आज देशभर में हड़ताल पर है।

आईएमए की मांग है कि हिंसा के दोषियों के लिये कड़े दंड के प्रावधान को केंद्रीय कानून में शामिल किया जाना चाहिए और आईपीसी और सीआरपीसी में उपयुक्त संशोधन होना चाहिए। डॉक्टर्स देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने आज दिल्ली के एम्स में, झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एम्स में, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और लखनऊ समेत कई जगहों पर विरोध मार्च निकाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button