Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

इंदौर में फरियादी ने CCTV फुटेज अपलोड कर मांगी मदद; माहौल देखने आया तो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर  सोशल मीडिया कितनी बड़ी ताकत है। ये एक बार फिर साबित हो गया। इंदौर में एक शख्स ने सोशल मीडिया की मदद से एक कार चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल 23 जनवरी को कुम्हार खाड़ी के रहने वाले आकाश वर्मा की घर के बाहर खड़ी वैन चोरी हो गई थी। जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें आरोपी का चेहरा नजर आ रहा था।

शिकायत के बाद भी जब पुलिस कार का पता नहीं लगा पाई, तो फरियादी ने घटना के CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर मदद मांगी। इधर चोरी के बाद माहौल देखने बदमाश यहां पहुंच गया। इतने में किसी ने फुटेज देखकर वैन मालिक को फोन कर दिया। जिसके बाद वैन मालिक ने पुलिस की मदद से उसे पकड़वा दिया। आरोपी देवास में कार बेचने की फिराक में था। उसके पास से चोरी की 5 बाइक भी मिली हैं।

चोरी के बाद इलाके में घूमने लगा

24 जनवरी की शाम आकाश को किसी का फोन आया। कॉलर ने बताया कि CCTV में दिख रहा व्यक्ति इलाके में बाइक से घूम रहा है। आकाश ने पुलिस की मदद से उसकी रेकी की। और लसूड़िया इलाके में देवास बायपास पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम गोपाल पुत्र कैलाश सोनी निवासी बाबू मुराई कॉलोनी बताया। उसके पास से मिली बाइक भी चोरी की निकली।

आरोपी गोपाल के पास से दो कार और पांच बाइक मिली हैं। वह चोरी के बाद वाहनों को खेत में छिपा देता था। इसके बाद वह वाहन चुराने वाले इलाके में जाता था। यहां से लोगों के बीच जाकर देखता था कि वाहन की चोरी के बाद इलाके में कैसा माहौल है। लेकिन इस बार वह पकड़ा गया।

इंदौर से चुराकर औने-पौने दाम में बेच देता था

आरोपी ने गाड़ियां एरोड्रम, बाणगंगा, हीरानगर और खरगोन से चुराई थीं। आरोपी चोरी के वाहनों को देवास के कंजरों को बेचता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201