ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

17th Lok Sabha: संसद सत्र आज से, लोकसभा में कांग्रेस का नेता तय नहीं; इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत जबकि सोमवार से होने जा रही है, अब तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता का नाम नहीं तय हो पाया है। कांग्रेस ही नहीं, कई अन्य विपक्षी पार्टियां भी लोकसभा में अपने नेता के नाम को लेकर उधेड़बुन में हैं।

पहले यह चर्चाएं थीं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व सकते हैं, लेकिन पद छोड़ने पर उनके अड़े रहने के कारण इस पर संशय पैदा हो गया है। 16वीं लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस बार चुनाव हार गए हैं। अब पार्टी लोकसभा में नेता पद के लिए एक ऐसे सांसद की खोज कर रही है जो गांधी परिवार के विश्वस्त होने के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में अपनी बात रखने में सक्षम हो।

सूत्र बताते हैं कि इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर, मावेलिकारा के सांसद व केरल कांग्रेस प्रमुख के. सुरेश तथा पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन इनकी अपनी सीमाएं हैं।

थरूर के रास्ते में सुनंदा पुष्कर मामला बाधा है तो दलित नेता सुरेश के लिए भाषाओं पर पकड़ का अड़ंगा है। हालांकि, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद के साथ चौधरी और सुरेश की सर्वदलीय बैठक में रविवार की उपस्थिति इस बात का इशारा करती है कि लोकसभा में कांग्रेस का नेता इन दोनों में से ही कोई हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button