ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
देश

भारत को मैच में हावी देख पाक ने की गोलाबारी, सेना ने दिया करारा जवाब

पुंछ। क्रिकेट विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच का तनाव सीमा पर भी हावी रहा। रविवार शाम को भारत के बल्लेबाजों को हावी देख सीमा पार पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में भारतीय ठिकानों और रिहायशी क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी।

इसमें तीन आम नागरिक घायल हो गए, जिनमें दो युवतियां शामिल हैं। वहीं, भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। देर रात तक गोलाबारी जारी रही। सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे पाकिस्तान सेना ने शाहपुर किरनी सेक्टर में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। पहले भारतीय सेना ने संयम रखा, लेकिन मोर्टार शेल सीमा से सटे गांव शाहपुर कीरनी सेक्टर दागे जाने लगे तो भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

पाक गोलाबारी में रजिया बी पुत्री नजीर हुसैन, मरियम पुत्री मोहम्मद बशीर, मोहम्मद अकबर घायल हो गए। गोलाबारी के बीच तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सैन्य ठिकानों को भी सीमा पार से निशाना बनाया गया। जिला आयुक्त पुंछ राहुल यादव के अनुसार गोलाबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button