ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
देश

दुमका उपचुनाव के 7 जुलाई तक होने पर संशय, कोरोना के कारण बढ़ सकती है तारीख

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीट छोडऩे से रिक्त हुई दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव वहां कोरोना की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इस सीट पर 7 जुलाई तक चुनाव संपन्न हो जाना है, लेकिन इस तिथि तक चुनाव संपन्न होने पर संशय है। यदि इस विधानसभा क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण नहीं रहा तो जुलाई के अंतिम सप्ताह में वहां उपचुनाव हो सकता है। यदि परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो उपचुनाव को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

दुमका उपचुनाव को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भारत निर्वाचन आयोग से अभी तक कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मार्च महीने में ही रिक्त सीट की जानकारी देते हुए उपचुनाव की अनुशंसा आयोग को भेज दी थी। अभी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिस्थितियां बेहतर होने के इंतजार में है।

इधर, अभी राज्य में परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं जिससे वहां समय पर उपचुनाव हो सके। दुमका जिला की बात करें तो वहां भले ही अभी कोई पॉजिटिव केस नहीं है (दुमका के दोनों मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं) लेकिन अभी जिस तरह दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों में संक्रमण मिल रहा है उससे यह भरोसे से नहीं कहा जा सकता कि वहां आगे संक्रमण नहीं मिलेगा।

राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव शीघ्र

झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव शीघ्र होने की उम्मीद है। भारत निर्वाचन आयोग लगातार झारखंड और संबंधित अन्य राज्यों से फीडबैक ले रहा है। चूंकि इस चुनाव में सिर्फ विधायकों को भाग लेना है और परिवहन की छूट मिल चुकी है, ऐसे में चुनाव की तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। बता दें कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर 26 मार्च को ही चुनाव होना था लेकिन चुनाव आयोग ने लॉक डाउन लागू होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया था।

चुनाव आयोग को है अवधि बढ़ाने का अधिकार

भारत निर्वाचन आयोग को जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 के सेक्शन 153 के तहत यह शक्ति प्राप्त है कि वह विशेष परिस्थितियों में चुनाव संपन्न कराने की समय सीमा को बढ़ा सकता है। हालांकि इसमें यह उल्लेख नहीं है कि अवधि कितनी बढ़ाई जा सकती है। आयोग ने इसी शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यसभा चुनाव की तिथि बढ़ाई थी। आयोग दुमका उपचुनाव के लिए भी इन्हीं प्रावधानों का प्रयोग करते हुए अवधि बढ़ा सकता है।

‘दुमका उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से अभी कोई दिशा-निर्देश या सूचना प्राप्त नहीं है। कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।’ -राहुल पुरवार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड।

Related Articles

Back to top button