ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

चाईबासा-जमशेदपुर में आज मिले 04 कोरोना मरीज, झारखंड में 330; जानें ताजा हाल

रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 22 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 8 मामले हजारीबाग के हैं। जबकि 7 मामले गुमला, तीन मामले चाईबासा और तीन मामले रामगढ़ जिले से संबद्ध हैं। जमशेदपुर में एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं चाईबासा के तीन मामलों में एक युवती और दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। रामगढ़ में एक 12 साल की लड़की और दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोल्‍हान इलाके में आज के चाराें संक्रमित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम से संबद्ध हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या बढ़कर 330 हो गई है। कोल्‍हान में आज के ताजा मामलों में 3 चाईबासा और एक मामला जमशेदपुर से जुड़ा बताया गया है। संक्रमित मरीजों में अधिसंख्य मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। राज्‍य में 137 कोरोना मरीज अबतक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं

झारखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, मिले 22 नए मरीज

झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी झारखंड में कोरोना के 22 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है। इनमें 137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को हजारीबाग में आठ, गुमला में 7, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन तथा पूर्वी सिंहभूम में एक नए मरीज मिले। नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं जो  हाल ही में मुंबई आदि से लौटे हैं।

हजारीबाग में 8, गुमला में 7, रामगढ़ व पश्चिमी सिंहभूम में तीन-तीन, पूर्वी सिंहभूम में एक नए मरीज  

रामगढ़ के मरीजों में दो मांडू व एक गोला के हैं जो पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। हजारीबाग के आठ मरीजों में एक मरीज रिम्स में अपना इलाज करा रहा था। इस जिले के अन्य मरीज इचाक, पदमा, चौपारण आदि इलाके के रहनेवाले हैं। ये सभी भी पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। गुमला के सात कोरोना मरीजों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। पश्चिमी सिंहभूम के तीनों मरीजों में दो पुरुष व एक युवती शामिल हैं। चाईबासा, खूंटपानी व टोंटो प्रखंड के निवासी ये तीनों मरीज भी पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे। जमशेदपुर की मरीज महिला है जो पिछले दिनों कोलकाता से लौटी थी। बता दें कि एक दिन पहले बोकारो में सीआरपीएफ के चार जवानों समेत 18 मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को अबतक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 42 मजदूर मिले थे।

कोरोना के अबतक कहां कितने मरीज

  1. रांची : 112
  2. गढ़वा : 47
  3. हजारीबाग : 41
  4. पूर्वी सिंहभूम : 17
  5. कोडरमा : 16
  6. गिरिडीह : 16
  7. पलामू : 15
  8. बोकारो : 15
  9. गुमला : 10
  10. धनबाद : 07
  11. रामगढ़ : 06
  12. देवघर : 05
  13. लातेहार : 04
  14. सरायकेला-खरसावां : 04
  15. सिमेडगा : 03
  16. लोहरदगा : 02
  17. जामताड़ा : 02
  18. दुमका : 02
  19. पश्चिमी सिंहभूम : 03
  20. चतरा : 01
  21. गोड्डा : 01

इधर झारखंड में 137 कोरोना पॉजिटिव अबतक कोरोना से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। इन्‍हें निगेटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में कुल 18 नए मामले सामने आए थे। इनमें 7 रांची में, 5 बोकारो में, कोडरमा-सरायकेला खरसावां में दो-दो मामले शामिल हैं। जमशेदपुर और गिरिडीह में भी एक-एक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।

Related Articles

Back to top button