ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

वर्ल्ड के करंट बेस्ट टेस्ट इलेवन में विराट कोहली को नहीं किया शामिल, बाबर आजम को मिली जगह

नई दिल्ली। विराट कोहली वो इस वक्त दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके विराट का औसत क्रिकेट के हर प्रारूप में 50 से ज्यादा का है। टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में वो इस वक्त दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं और उनका औसत 53.62 का है और उनके नाम पर 27 शतक भी दर्ज हैं। साफ है कि विराट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और अगर कोई टेस्ट क्रिकेट में करंट इलेवन का चयन करता है तो विराट उस टीम में जरूर होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने करंट टेस्ट इलेवन का चयन किया है और अपनी इस टीम में उन्होंने विराट कोहली को जगह नहीं दी है जो चौंकाने वाला है। हालांकि किसी की निजी सोच पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की सकती। ब्रैड हॉग ने जिस करंट टेस्ट इलेवन का चयन किया है उसमें उन्होंने विराट को नहीं रखा है जबकि बाबर आजम उनकी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

बाबर आजम को अपनी टीम में जगह देने के पीछे हॉग ये तर्क दिया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में पिछले साल टेस्ट में बाबर ने शतक लगाया था जब पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई थी। उन्होंने कहा कि विदेशी टीम के बल्लेबाजों के लिए ब्रिस्बेन की विकेट पर खेलना आसान नहीं होता, लेकिन बाबर ने दिखाया कि वो यहां भी खेल सकते हैं और वो इस वक्त दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

विराट को अपनी टीम में शामिल नहीं किए जाने के पीछे उन्होंन तर्क दिया कि उन्होंने अपनी पिछली 15 टेस्ट पारियों में सिर्फ चार 30 का आंकड़ा पार किया है और वो विराट की मौजूदा टेस्ट रिकॉर्ड से ज्यादा इंप्रेस नहीं हैं। सभी पूछेंगे कि विराट उनकी टेस्ट टीम में क्यों नहीं हैं तो मैं ये बता दूं कि पिछली 15 पारियों के आधार पर इस साल मैंने उन्हें अपनी टेस्ट टीम में जगह नहीं दी है।

हालांकि हॉग ने तीन अन्य भारतीय बल्लेबाजों को अपनी टेस्ट टीम में जगह दी है। उन्होंने मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा को अपनी टीम का ओपनर चुना है। इसके अलावा उन्होंने अजिंक्य रहाणे को भी अपनी टीम में जगह दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद शमी को टीम में चुना है।

ब्रैड हॉग की करंट बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम-

मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, बाबर आजम, अजिंक्य रहाणे, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, नील बैगनर, नाथन लियोन।

Related Articles

Back to top button