ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
पंजाब

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सतह पर, पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की बैठक में भारी हंगामा

पटियाला (पंजाब): पंजाब कांग्रेस का आंतरिक सियासी घमासान और गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

इसी कड़ी में आज पटियाला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान अचानक जोरदार हंगामा हो गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने मंच के सामने पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग का खुला विरोध जताया।

📢 ‘चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ’ के लगे नारे, भड़के राजा वड़िंग बोले— ‘अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई’

कार्यक्रम के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए माइक संभाला।

जैसे ही राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया, वहां मौजूद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने जोर-शोर से नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरा हॉल “चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ” के नारों से गूंज उठा।

मंच पर भूपेश बघेल के सामने हुए इस अचानक विरोध प्रदर्शन से माहौल काफी गरमा गया। विरोध और नारेबाजी को देखकर भड़के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button