ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

Crime Patrol की टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने की आत्म हत्या, लॉकडाउन से हुईं डिप्रेशन का शिकार

नई दिल्ली। साल 2020 अभी आधा भी नहीं बीता और एक से बढ़कर एक बुरी ख़बर सुनने को मिल रही है। अब टीवी इंडस्ट्री से ऐसी ख़बर आयी है, जो आपको परेशान कर देगी। क्राइम पेट्रोल में काम करने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने आत्म-हत्या कर ली है। मरने से पहले प्रेक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेहद भावुक कर देने वाली बात लिखी थी।

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के अनुसार, 25 साल की प्रेक्षा ने सोमवार की रात अपने इंदौर स्थित आवास पर पंखें से लटककर सुसाइड की। प्रेक्षा ने देर रात आत्महत्या की थी, इसलिए पता नहीं चला। सुबह जैसे ही परिजनों को इसका पता चला, उन्होंने फौरन अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक देर हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेक्षा के पिता ने उन्हें सुबह 6 बजे देखा और तभी अस्पताल ले गये। बताते हैं कि प्रेक्षा लॉकडाउन से पहले अपने गृहनगर आ गयी थीं और काम ना मिलने की वजह से परेशान थीं।

रिपोर्ट में हीरा नगर पुलिस स्टेशन इंचार्च राजीव भदौरिया के हवाले से बताया गया कि उन्होंने सुसाइट नोट छोड़ा है, मगर कोई वजह नहीं लिखी है। भदौरिया ने बताया कि प्रेक्षा टीवी एक्टर थीं और लॉकडाउन की वजह से शहर में थीं। आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। प्रेक्षा दो साल पहले मुंबई शिफ्ट हुई थीं और इस बात से डिप्रेशन में थीं कि लॉकडाउन के बाद उन्हें काम नहीं मिलेगा।

प्रेक्षा ने सुसाइड से कुछ घंटे पहले इंस्टा स्टोरी में ऐसा मैसेज लिखा था, जिससे उनकी मानसिक अवस्था का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। प्रेक्षा ने लिखा था- सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।

एक्ट्रेस रिचा तिवारी ने प्रेक्षा के मैसेज का ज़िक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिचा ने लिखा- चहरे की हंसी के पीछे ऐसा बहुत कुछ छुपा होता है, जिसे हर कोई नहीं समझ सकता। प्रेक्षा का आखरी स्टेटस था-“सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना” हमें मेंटल हेल्थ के लिए उतना ही जागरूक होना होगा, जितना कि हम फिजिकल हेल्थ के लिए होते हैं। हमारे “एम.पी.एस.डी.” परिवार की एक सदस्य अब नहीं रहीं।

क्राइम पेट्रोल के अलावा प्रेक्षा मेरी दुर्गा और लाल इश्क़ में भी काम कर चुकी थीं। अक्षय कुमार की फ़िल्म पैडमैन में भी वो नज़र आयी थीं। इससे पहले टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल डिप्रेशन की वजह से आत्म-हत्या कर चुके हैं। मनमीत लॉकडाउन की वजह से काम रुक जाने के चलते परेशान थे। आर्थिक रूप से वो दिक्कतों से गुज़र रहे थे।

Related Articles

Back to top button