ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

कर्नाटक में एक जून से खोले जाएंगे मंदिर, आज से 52 मंदिरों की ऑनलाइन सेवा बुकिंग होगी शुरू

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक जून से आम जनता के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए 31 मई तक इंतजाम किए जाएंगे और नियमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। आज से 52 मंदिरों की ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू होगी। कर्नाटक सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब लॉकडाउन के चलते देशभर में दो महीने से धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात के बाद प्रदेश के धार्मिक मामलों के मंत्री कोटा श्रीनिवास ने यह एलान किया है।

पूजा-पाठ में बनाए जाएंगे नियम

धार्मिक मामलों के मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान पहली जून से मंदिरों को खोलने का फैसला लिया गया।’ गौरतलब है कि लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य में अन्य धार्मिक गतिविधियों को भी इजाजत दी जा सकती है।पुजारी ने कहा, पहली जून को मंदिर खुलने के साथ ही पूजा पाठ की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह संकेत भी दिया कि इसमें कुछ शर्ते लगाई जा सकती हैं। उनका कहना था कि इस बारे में सरकार बाद में फैसला करेगी

मंदिरों में मेले और कार्यक्रम की अनुमति नहीं

उन्होंने साफ किया कि मंदिरों में मेले और कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुजारी के मुताबिक, ट्रेन, विमान सेवाएं, वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जल्द ही होटल भी खुल जाएंगे। बता दें कि राज्य में 34000 से अधिक मंदिर हैं और श्रद्धालु लगातार मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे।

पूरे देश में 25 मार्च से धार्मिक संस्‍थाएं हैं बंद

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार के कारण 25 मार्च से पहले लॉकडाउन के बाद पूरे देश में सभी धार्मिक संस्‍थाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि इससे पहले ही काफी संख्‍या में धार्मिक संस्‍थाओं को खुद सावधानी के तहत बंद कर दिया था। 18 मई से लागू चौथे चरण के दौरान भी धार्मिक संस्‍थानों को कोई छूट नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button