ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती को घर से गेस्ट हाउस जाते वक्त सुरक्षा देगी मुंबई पुलिस

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को घर से डीआरडीओ के गेस्ट हाउस जाते वक्त मुंबई पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि के सीबीआइ के अनुरोध अनुरोध पर रिया को सुरक्षा दिया जा रहा है। बता दें कि मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार को पहली बार रिया से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 10 घंटे तक चली। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक, रिया को सीबीआइ की जांच टीम के सामने शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए समन किया गया था। बता दें कि सीबीआइ जांच का नौवां दिन है। अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह व अभिनेता के एक और स्टाफ केशव बचनेर से पूछताछ हो रही है।

सुशांत मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम पिछले आठ दिनों से मुंबई में है। जांच टीम ने गुरुवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का आठ घंटे से ज्यादा समय तक बयान दर्ज किया था। इस मामले में सीबीआइ अब तक पिठानी, सुशांत के रसोइया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो कि सीबीआइ द्वारा इस मामले में जांच का जिम्मा संभालने के पहले मुंबई पुलिस भी रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे

गोवा के कारोबारी को ईडी का समन

दूसरी ओर, सुशांत की मौत मामले से ही जुड़े मनी लांड्रिंग के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के एक कारोबारी गौरव आर्या को समन किया है। अधिकारियों ने बताया है कि होटल चलाने वाले गौरव को मुंबई में 31 अगस्त को एजेंसी के बल्लार्ड एस्टेट स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। गौरव से संपर्क नहीं हो पाने के कारण समन को उसके होटल पर चस्पा किया गया है। ईडी को मोबाइल फोन के कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें इस आशय के संकेत हैं कि सुशांत और रिया ने 2017 में आर्या से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के बारे में चर्चा की थी। हालांकि कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में आर्या कह चुका है कि मादक पदार्थो के कारोबार से उसका कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। वहीं, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button