ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

लगातार तीसरे दिन 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, कुल आंकड़ा 34 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस (COVID-19) के 75 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 76 हजार 472 मामले सामने आए और 1,021 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 65,050 मरीज ठीक हुए और नौ लाख 28 हजार 761 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 34 लाख 63 हजार 973 मामले सामने आ गए हैं और 62 हजार 550 लोगों की मौत हो गई है। देश में सात लाख 52 हजार 424 एक्टिव केस है। 26 लाख 48 हजार 999 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 76.47 फीसद और डेथ रेट 1.81 फीसद है। अब तक चार करोड़ चार लाख छह हजार 609 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। सात अगस्त को कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार हो गई थी। 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार हो गया।

महाराष्ट्र में सात लाख 47 हजार से ज्यादा के

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,361 नए मामले भी सामने आए हैं और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात लाख 47 हजार को पार कर गई है। अब तक 23,775 की मौत हो चुकी है। इस दौरान 11 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं और राज्य में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या पांच लाख 43 हजार को पार कर गई है। कर्नाटक में 8,960 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3.18 लाख को पार कर गई है। इस दौरान 7,464 मरीज ठीक हुए और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.27 लाख से अधिक हो गई है। गुजरात में 1,272 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 92 हजार को पार कर गया है। राज्य में अब तक 2,976 लोगों की जान भी जा चुकी है।

दिल्ली में 1,808 नए केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,808 नए मामले मिले हैं और अब तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 1.69 लाख से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 4,389 लोगों की मौत हो चुकी है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 33 नए मामले मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश में 5,447 नए मामलों के साथ अब तक 2.13 लाख से अधिक मामले सामने आ गए हैं। 3294 लोगों की मौत हो गई है। ओडिशा में 3,682 नए मामलों के साथ 94,668, पुडुचेरी में रिकॉर्ड 604 नए केस के साथ 13,024 और त्रिपुरा में एक दिन में रिकॉर्ड 509 नए मामलों के साथ अब तक 10,436 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button