ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

2024 चुनाव में कांग्रेस की बागडोर राहुल गांधी के हाथ न रहे, पत्र में जताई गई संभावना

नई दिल्ली। लगातार दो राष्ट्रीय चुनावों में असफलता के बाद कांग्रेस पार्टी में दोबारा जान फूंकने के लिए राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) बढ़िया विकल्प नहीं हो सकते हैं। पार्टी के 23 दिग्गजों में से एक ने पत्र में यह लिखा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजने वाले कांग्रेस के पुराने और दिग्गज नेताओं के समूह ने राहुल गांधी के नाम पर संशय जताया है।

पार्टी के 23 दिग्गज नेताओं ने सोनिया को लिखा पत्र

हाल में ही कांग्रेस के 23 दिग्गज नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखा गया है। इसमें पार्टी की गतिविधियों में सुधार, निष्पक्ष आंतरिक चुनाव और पूर्णकालिक नेतृत्व के मुद्दों की चर्चा है। इस पत्र का मसौदा तैयार करने में शामिल एक  नेता ने कहा, ‘नागपुर से लेकर श‍िमला तक  में पार्टी के 16 सांसद हैं, जिनमें से केवल पंजाब से 8 सांसद हैं। हमें मान लेना चाहिए कि हम भारत में हैं और वास्तविकता कुछ और है। मैं इस मामले को पार्टी की मीटिंग में रखूंगा।’ दरअसल, पार्टी नेताओं की ओर से सोनिया गांधी को पत्र लिखने के बाद पार्टी की अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पत्र लिखने वाले नेताओं में शामिल एक नेता का कहना है कि एक के बाद एक चुनावों में हार के बाद पार्टी को पुनर्जीवित करने का जिम्मा उठाने के लिए राहुल गांधी उपयुक्त नहीं हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं का एक समूह राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है।

खून से पत्र लिखकर राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

कांग्रेस नेता संदीप तंवर ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए खून से पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सोनिया गांधी से राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। अपने खून से लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है। बुरे समय में सड़क से संसद तक जनता की आवाज उठाई है। ऐसे में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष न बनाना पार्टी हित में नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button