ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

COVID-19: श्रमिक ट्रेन में सफर करने से बचें गर्भवती महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग, रेलवे की अपील

नई दिल्ली। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर रेलवे ने लोगों से अपील की है कि जिनका इम्यून कमजोर है वे ट्रेन में सफर करने से बचें। रेलवे ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शुगर, ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। रेलवे ने कहा कि इनपर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा अधिक है इसलिए इन्हें श्रमिक स्पेशल जैसी ट्रेनों में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

पहले से अस्वस्थ लोग करें परहेज

श्रमिक ट्रेनों में सफर करने वाले कुछ यात्रियों को लेकर रेलवे ने यह आशंका व्यक्त की कि सफर करने वालों में से कुछ लोग पहले से ही अस्वस्थ हैं और इसलिए कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा इनपर अधिक है। इस क्रम में रेलवे ने गर्भवती महिलाओं,10 साल से कम उम्र के बच्चों व 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे ट्रेन से यात्रा करने में संयम बरतें।

नौ लोगों की हो चुकी है मौत 

बता दें कि अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार  यात्रियों  में से नौ की मौत हो गई। इसके बाद रेलवे की ओर से यह अपील की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले सभी यात्री पहले से अस्वस्थ थे। 1 मई से रेलवे ने देश भर में हर दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है ताकि प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट सकें।

सेवा में दिन-रात जुटा है रेलवे परिवार

रेलवे ने कहा, ‘ट्रेन में सफर करने वाले कुछ लोग पहले से ही अस्वस्थ हैं जिसके कारण उनपर संक्रमण का खतरा अधिक है। इस यात्रा में शामिल कुछ लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई जो पहले से अस्वस्थ थे।’ रेलवे ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को रेल सेवाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे दिन रात जुटा हुआ है। इसने आगे कहा, ‘हम इस मामले में लोगों से सहयोग की उम्मीद करते हैं। किसी तरह की इमर्जेंसी होने पर रेलवे परिवार से संपर्क करने में न हिचकिचाएं हम हमेशा आपकी मदद करेंगे।’ रेलवे से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और 138 है।

Related Articles

Back to top button