ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

नीतीश सरकार व RJD में आरपार, बुलावे पर स्‍पीकर से मिलने जा रहे तेजस्‍वी

पटना। RJD Gopalganj March LIVE: गोपालगंज में तिहरे हत्याकांड को लेकर बिहार में सरकार व राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) में तकरार का माहौल दिख रहा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अमरेंद्र पांडेय (Amrendra Pandey) उर्फ पप्पू पांडेय (Pappu Pandey) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार की सुबह पार्टी विधायकों एवं विधान पार्षदों को लेकर गोपालगंज के लिए निकले तो प्रशासन ने उन्‍हें रोक दिया। काफिले में तेजस्‍वी के साथ राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव भी थे। अब तेजस्‍वी के अनुरोध पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने आरजेडी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है

तेजस्‍वी यादव तीन सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कुछ ही देर में विधानसभा अध्‍यक्ष से मिलने पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल में तेजस्‍वी यादव के साथ तेज प्रताप यादव व जगदानंद सिंह शामिल हैं। खास बात यह कि करीब दो घंटे के हाई वोल्‍टेज ड्रामा के दौरान अनेक लोग बगैर मास्‍क के दिखे। फिजिकल डिस्‍टेंसिंग की भी अवहेलना होती दिखी

आज गोपालगंज जाने का दिया था अल्‍टीमेटम

विदित हो कि जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय उर्फ काली पांडेय पर आरजेडी नेता जेपी यादव के माता-पिता व भाई की हत्‍या को ले एफआइआर दर्ज की गई है। घटना में घायल आरजेडी नेता की हालत भी गंभीर है। तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जेडीयू विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह पटना से गोपालगंज मार्च (Patna-Gopalganj March) का अल्‍टीमेटम दिया था।

गाडि़यों से निकले तेजस्‍वी, साथ में राबड़ी व तेज प्रताप

अपने अल्‍टीमेटम के तहत शुक्रवार को तेजस्‍वी यादव आरजेडी विधायकाें के साथ गोपालगंज प्रस्‍थान करने निकले। तेजस्‍वी यादव की कार में प्रदेश आरजेडी अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह हैं। उधर राबड़ी देवी दूसरी गाड़ी व तेज प्रताप यादव दूसरी गाडि़यों में घर से निकले। राबड़ी आवास के बाहर काफिले को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस व प्रशासन द्वारा उन्‍हें रोकने व मनाने की जा रही थी। मान-मनौव्‍वल का दौर जारी रहा।

पूछा: विधानसभा जाने की अनुमति क्‍यों नहीं?

इस बीच तेजस्‍वी यादव ने कहा कि अगर उन्‍हें गाेपालगंज जाने की अनुमति नहीं है तो वे विधानसभा तो जा सकते हैं। वे अब विधानसभा जाकर स्‍पीकर से मिलना व विशेष अनुमति लेना चाहते हैं। वे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष को सरकार विधानसभा जाने से तो नहीं रोक सकती है। सरकार मुझे जाने की अनुमति नहीं दे रही और गुंडा विधायक को हजार बाइक के साथ रैली निकालने से नहीं रोकती है।

विधानसभा अध्‍यक्ष से मिलने जा रहे तेजस्‍वी

बाद में उनके आग्रह पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने मिलने के लिए अनुमति दे दी है। तेजस्‍वी अपने तीन सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा अध्‍यक्ष से मिलने पहुंच रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में तेजस्‍वी के साथ तेज प्रताप यादव तथा जगदानंद सिंह शामिल हैं। लेकिन विधानसभा परिसर में अन्‍य आरजेडी विधायकों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। इस बीच मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं को राबड़ी आवास के बाहर ही जमे रहने का निर्देश दिया गया है। तेजस्‍वी के विधानसभा अध्‍यक्ष से मिलकर लौटने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

राबड़ी का सवाल: क्‍या गुंडों के लिए नहीं लॉकडाउन?

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। गोपालगंज में चार-चार हत्‍याएं हुई हैं और हम छोड़ दें? अब या तो हमें गिरफ्तार किया जाए या गोपालगंज जाने दिया जाए। राबड़ी ने कहा कि गोपालगंज में उनका घर व ससुराल है। वहां हत्‍याएं हुई हैं। ऐसे में वे वहो क्‍यों नहीं जाएं? राबड़ी ने सवाल उठाया कि लॉकडाउन केवल उनके लिए ही है, गुंडों के लिए नहीं है?

सिटी एसपी बोले- मार्च की अनुमति नहीं, हाेगी कार्रवाई

मौके पर मौजूद पटना के सिटी एसपी विनय कुमार ने कहा कि प्रशासन ने तेजस्‍वी यादव की यात्रा को अनुमति नहीं दी है, इसलिए उन्‍हें रोका गया। आगे विधिसम्‍मत कार्रवाई की जाएगी।

हत्‍याकांड को ले समझौते के मूड में नहीं आरजेडी

उधर, हत्‍याकांड को लेकर आरजेडी किसी समझौते के मूड में नहीं दिख रहा। तेजस्‍वी यादव भी सरकार से आर-पार की घोषणा कर चुके हैं। उनके अल्‍टीमेटम के अनुसार आरोपित जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल यह है कि क्‍या तेजस्‍वी अपनी घोषणा के अनुसार शुक्रवार को पार्टी के विधायकों के साथ पटना से गोपालगंज कूच करेंगे? अगर वे कूच करते हैं तो पुलिस-प्रशासन क्‍या कार्रवाई करेगा? संभव है कि लाकडाउन के उल्‍लंघन के आरोप में उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

सीबीआइ जांच कराए सरकार, बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं

इस संबंध में तेजस्वी ने कहा है कि वे गोपालगंज में मारपीट करने नहीं जा रहे हैं। वे केवल आरजेडी नेता के परिजनों की हत्या की ही नहीं, बल्कि शंभू मिश्रा और मुन्ना तिवारी की हत्या का भी विरोध कर रहे हैं। सरकार अगर तकरार रोकना चाहती है तो सभी मामलों की सीबीआइ जांच कराए, क्‍योंकि उन्‍हें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

मंत्री दे चुके लॉकडाउन के पालन की नसीहत

इसके पहले बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने तेजस्वी यादव को लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की मिसाल कायम की है।

आरोपित विधायक ने तेजस्‍वी पर कसा तंज

उधर, आरोपित जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय ने अपनी सफाई में कहा कि वे अपराधी नहीं, जनता का सेवक हैं। उन्‍होंने घटना में संलिप्‍तता से इन्‍कार किया है। विधायक ने तेजस्‍वी पर तंज कसते हुए कहा कि वे व उनका परिवार खुद तो घाेटालों (Scams) में फंसे हुए हैं और चले हैं मुझपर आरोप लगाने।

क्‍या है तिहरा हत्‍याकांड, जानिए…

– रविवार को गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव अपने घर में स्‍वजनों के साथ थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने पूरे परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी (Indiscriminate Firing) कर आरजेडी नेता के माता-पिता (Parents) की हत्‍या कर दी।

– बुरी तरह घायल आरजेडी नेता व उनके भाई (Brother) अस्‍पताल ले जाए गए, जहां भाई की भी मौत (Death) हो गई। आरजेडी नेता का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (PMCH) में जारी है।

– घायल आरजेडी नेता ने घटना में जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय (Amrendra Kumar Pandey) तथा मुकेश पांडेय (Mukesh Pandey) व सतीश पांडेय (Satish Pandey) की संलिप्‍तता बतायी। उनके खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की गई है, लेकिन जेडीयू विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

– घटना के दो दिनों बाद मंगलवार को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय के एक रिश्‍तेदार मुन्ना तिवारी (Munna Tiwary) की भी हत्‍या कर दी।

– तिहरे हत्‍याकांड में आरोपित विधायक के रिश्तेदार की हत्या को गैंगवार (Gang War) का परिणाम माना जा रहा है। हालांकि, फिलहाल निश्चित तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

– तेजस्‍वी यादव ने पीएमसीएच जाकर घायल आरजेडी नेता से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि आरजेडी नेताओं पर हमला बर्दाश्त से बाहर है।

– तेजस्वी ने सरकार को गुरुवार तक की मोहलत देते हुए कहा कि अगर इस बीच आरोपित जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पटना से गोपालगंज तक मार्च करेंगे।

– लॉकडाउन के दौरान आरजेडी विधायकों के मार्च को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। अब वे विधानसभा अध्‍यक्ष से मिलने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button