ब्रेकिंग
Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी वायरस से पहली मौत, नारनौल के हुडीना में दुधारू गाय ने त... Yamunanagar Crime News: स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र को मारे 15-20 थप्पड़, कान से... Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता...
खेल

सुरेश रैना ने चुने अपने दो क्वॉरंटीन पार्टनर, एक हैं भारतीय तो दूसरे हैं कैरेबियाई प्लेयर

नई दिल्ली। सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टार बल्लेबाज हैं। रैना सीएसके के एक लाइव सेशन कार्यक्रम में शामिल हुए जहां वो फैंस से भी रूबरू हुए। इस लाइव सेशन के दौरान शो की एंकर ने सुरेश रैना से बहुत ही मजेदार सवाल पूछा और रैना ने भी इसका जवाब बड़े हल्के व फनी अंदाज में दिया। एंकर ने पूछा कि आप किन दो खिलाड़ियों को अपना क्वॉरंटीन पार्टनर बनाना चाहेंगे। रैना की इस बातचीत का वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

इस सवाल के साथ शर्त ये रखी गई कि उन्हें दो अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम बताने हैं जिनमें से एक भारतीय हों जबकि दूसरे खिलाड़ी विदेशी हों। रैना ने इस सवाल का जवाब देने के लिए कुछ पल सोचा और फिर उन्होंने जिन दो खिलाड़ियों का नाम लिया वो बेहद चौंकाने वाले रहे। उन्होंने धौनी का नाम नहीं लिया। वैसे धौनी की रैना के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग है और माही उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। रैना ने भारतीय खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया और सीएसके के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम लिया।

रैना ने इसके पीछे ये तर्क दिया कि वो बेहद फनी, दिलचस्प और मजेदार किस्म के इंसान हैं। मैं उनके साथ उनके फॉर्म हाउस पर ही क्वॉरंटीन होना चाहूंगा जिससे कि मैं वहां उनसे घुड़सवारी सीख सकूं। वहीं अपने दूसरे पार्टनर और विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने सीएसके के दूसरे साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (डीजे ब्रावो) का चयन किया। रैना ने कहा कि ब्रावो में ये काबिलियत है कि वो आपको हमेशा खुश रखेंगे। वो गाने बनाएंगे और सुनाएंगे। गाने के अलावा वो डांस भी करते हैं और अपनी इस कला से जरिए भी वो आपका मनोरंजन करेंगे। सच कहूं तो ब्रावो बेहद फनी और पॉजिटिव प्रकृति के इंसान हैं। उनके साथ कोई भी बोर नहीं हो सकता।

341 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button