ब्रेकिंग
Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:...
मनोरंजन

जब सलमान खान ने सरेआम सोनम कपूर के दुपट्टे से पोछा पसीना, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के फैंस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं कई बार उनकी थ्रोबैक वीडियोज और तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हैं। वहीं अब लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड दबंग सलमान खान और सोनम कपूर का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है उनका ये वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है।

एक्टर सलमान खान और सोनम कपूर का ये वीडियो उनकी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज के दौरान का है। इस वीडियो को lnbollywood नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर के दुपट्टे से पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान गर्मी से परेशान हैं उनको पसीना निकलता है। उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आता। तभी सलमान ने उनके बगल में खड़ी सोनम कपूर के दुपट्टे को हाथ में लेकर अपने चेहरे का पसीना पोछते हैं।

हालांकि, सोनम के एक्सप्रेशन्स से साफ दिख रहा है कि वह सलमान को लेकर काफी परेशान थीं। इस दौरान सोनम पूरी तरह से सपोर्टिव दिखीं। सलमान के थोड़े संभलने पर दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिया। सलमान खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान, सोनम कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली जैसे सितारे नजर आए थे।

आपको बता दें, लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के तीन गाने रिलीज हुए हैं। इन सभी गानों को सलमान ने अपनी आवाज दी है। कुछ दिनों पहले सलमान का गना ‘तेरे बिना…’ रिलीज हुआ है। इस गाने मेें सलमान खान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थीं। वहीं एक और गाना सलमान ने कोरोना वायरस पर बनाया था। ये गाना था ‘प्यार करोना’। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं ईद के मुबारक मौके पर सलमान का गाना ‘भाई भाई’ रिलीज हुआ। उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गानें में सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button