ब्रेकिंग
Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:... Sea Buckthorn Nutrition: स्किन चमकाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए क्यों 'वंडर बेरी' कहला... Monsoon Alert 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के आसार, पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश... Prayagraj Photographer Murder Case: प्रयागराज में दोस्त ने ही की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, नीले बैग ...
मनोरंजन

रूस में टीवी पर ‘बाहुबली 2’ के प्रसारण ने जीते दिल, लोगों ने कहा- बाहुबली और कटप्पा की तरह रूस और भारत

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न का रूस में टेलीकास्ट किया गया। रूसी टेलीविज़न पर बाहुबली 2 की धमक का असर सोशल मीडिया में भी नज़र आया। रूसी भाषा में डब फ़िल्म का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

भारत में रूस की एम्बेसी के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी और वीडियो 28 मई को पोस्ट किया गया है। ट्वीट में लिखा है- भारतीय सिनेमा रूस में लोकप्रिय है। देखिए, रूसी टीवी पर इस वक़्त क्या चल रहा है- बाहुबली, रूसी वॉयस ओवर के साथ। इस वीडियो क्लिप में बाहुबली का वो सीन दिखाया गया है, जब देवसेना मंदिर जाते समय छेड़खानी करने वाली की अंगुलियां काट देती है। मामले की पेश राजमाता शिवगामी देवी के दरबार में होती है, जहां अमरेंद्र बाहुबली देवसेना के एक्शन को न्यायोचित ठहराते हुए उसकी गर्दन की उड़ा देता है।

Russia in India

@RusEmbIndia

🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover!

एम्बेडेड वीडियो

10.7 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

रूसी भाषा में इन किरदारों के डायलॉग्स को डब किया गया है। इस वीडियो क्लिप ने इंटरनेट पर लोगों के दिल जीत लिये हैं। कुछ लोगों ने दिलचस्प सवाल भी किये, जिनका रूसी एम्बेसी की ओर से जवाब भी दिया गया। एक यूज़र ने पूछा कि रूसी में गाने कैसे दिखाए जाते होंगे? जवाब में बताया गया कि गानों पर सिर्फ़ सबटाइटल लिख दिये जाते हैं।

एक अन्य यूज़र ने पूछा की रूसी में मामा को क्या कहते हैं, जिसके जवाब में बताया गया- डियाडिया (Diadia)। बता दें कि फ़िल्म में बाहुबली कटप्पा को मामा बोलता है, जिसे सत्यराज ने निभाया था। यूज़र्स इसे रूस और भारत से प्रगाढ़ संबंधों से जोड़कर भी देख रहे हैं।

Russia in India

@RusEmbIndia

🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover!

एम्बेडेड वीडियो

Righty not Lefty@akhilnaithani

I wonder how song will be sung in Russian.. please upload that video having song or background song…

Righty not Lefty के अन्य ट्वीट देखें

Russia in India

@RusEmbIndia

🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover!

एम्बेडेड वीडियो

Ajæ | अजय@cap10_india

What do you call for “mama” (maternal uncle ) in Russian ?
That is character of kattapa…😄😄

Ajæ | अजय के अन्य ट्वीट देखें

Russia in India

@RusEmbIndia

🎬 Indian cinema gains popularity in Russia. Look what Russian TV is broadcasting right now: the Baahubali with Russian voiceover!

एम्बेडेड वीडियो

Sruthin` Reddy@sruthin73

Baahubali and kattappa is like Russia and India, no one can separate them even death. It’s the epic Telugu (Gem)… Longlive friendship…..

Sruthin` Reddy के अन्य ट्वीट देखें

2017 में रिलीज़ हुई एसएस राजामौली निर्देशित बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्म है। इसके हिंदी डब वर्ज़न ने ही 511 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो अभी तक टूट नहीं पाया है। दुनियाभर में बाहुबली 2 ने 1800 करोड़ के आसपास कारोबार किया था।

मूल रूप से तेलुगु में बनी फ़िल्म में प्रभास ने बाहुबली, अनुष्का शेट्टी ने देवसेना, राम्या कृष्णन ने शिवगामी देवी और राणा दग्गूबटी ने भल्लाल देव का किरदार निभाया था। इसका पहला भाग बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज़ हुआ था, जिसके बाद ही दूसरे पार्ट को लेकर लोगों में काफ़ी उत्सुकता हो गयी थी।

अगर रूस में भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता की बात करें तो वहां भारतीय सिनेमा को काफ़ी पसंद किया जाता रहा है। राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स की रूस में तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है।

Related Articles

Back to top button