ब्रेकिंग
Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:...
देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, क्वारंटाइन सेंटर पर ही हो प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और दूसरे राज्यों से आ रहे मजदूरों की रोजी-रोटी को लेकर फिक्रमंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्वारंटाइन सेंटर में ही कामगार व श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम करें। सीएम योगी ने कहा कि अभी तक 18 लाख श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम किया जा चुका है। यही नहीं होम क्वारंटाइन प्रवासी श्रमिकों की सख्त निगरानी की जाए। एक जून से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेन से भी बड़ी संख्या में लोग यूपी आएंगे। ऐसे में ग्राम व नगर निगरानी समितियों को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए। क्योंकि सजगता, सर्तकता व सक्रियता से ही कोरोना की रोकथाम संभव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी तक कोविड-19 के रोकथाम को लेकर किए गए कार्य पर संतोष जताया और कहा कि यूपी की प्रशंसा देश-दुनिया में हो रही है, मगर लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने वाला है। तीन प्रमुख चुनौतियां मेडिकल इंफेक्शन, मंडियां व बाजार और श्रमिक तथा कामगार हैं। आगे भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इन चुनौतियों से निपटा जाए। पिछले काफी समय से लोग सर्तकता बरत रहे हैं और वह प्रशिक्षित हो चुके हैं। ऐसे में आगे उनका पूरा सहयोग लिया जाए

शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम व नोडल अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर पर बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। भोजन, शुद्ध पेयजल व शारीरिक दूरी के मानक के अनुसार रहने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्वारंटाइन सेंटरों की लगातार निगरानी की जाए। किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति, बुजुर्ग, गर्भवती महिला, नवजात शिशु व बच्चे आदि में कोरोना का संक्रमण पाया जाए तो उन्हेंं तुरंत कोविड -19 के लेवल टू या फिर लेवल थ्री के अस्पतालों में सीधे भर्ती करवाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोडल अधिकारियों को जिले में गठित स्वास्थ्य टीमों के साथ मिलकर काम करें ताकि कोरोना मरीजों की संख्या और कम की जा सके। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएं। यही नहीं एक जून से दोबारा शुरू हो रहे खाद्यान्न वितरण को नोडल अधिकारियों की देखरेख में शुरू किया जाए। जरूरतमंद लोगों के तत्काल राशन कार्ड बनाए जाएं और शारीरिक दूरी के मानकों का पालन कर खाद्यान्न वितरण किया जाए, कहीं से भी घटतौली की शिकायत न मिले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे श्रमिकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। राजस्व, भूमि व पारिवारिक विवादों पर विशेष ध्यान दिया जाए और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button