ब्रेकिंग
Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच...
देश

शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार रात बैठक की। यह मुलाकात केंद्र द्वारा निरूद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद हुई। दोनों नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में हुई यह चौथी बैठक है, जो मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में हुई। लॉकडाउन का मौजूदा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है।

पवार चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और राज्य के भीतर सड़क परिवहन को फिर से शुरू करने पर जोर देते रहे हैं। 65,000 से अधिक कोरोना वायरस मामलों के साथ महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को ताजा दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में देशव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक जारी रहेगा। गृह मंत्रालय ने साथ ही कहा कि आठ जून से धार्मिक स्थलों, होटलों और शॉपिंग मॉल को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button