ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

बंगाल से निर्वाचित भाजपा सदस्यों की शपथ के समय सदन में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे

नई दिल्लीः नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान पश्चिम बंगाल से निर्वाचित सदस्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया एवं देबश्री चौधरी के शपथ लेने के बाद सदन में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाये गए। सुप्रियो और चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में चुनाव अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके सामने जय श्रीराम के नारे लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री सुप्रियो द्वारा शपथ ग्रहण करते ही भाजपा नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरु किये और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री चौधरी के शपथ लेने तक यह सिलसिला चलता रहा। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान 31 मार्च को बनर्जी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले सात युवकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चौधरी रायगंज सीट से भाजपा सदस्य के रुप में निर्वाचित हुये हैं। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के 18 उम्मीदवार जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button