ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

दिल्लीवालों को गर्मी से राहत- भारी बारिश और तेज हवाओं से पारा गिरा, 8 जून तक नहीं चलेगी लू

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रातभर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश ने पारा गिरा दिया जिससे रविवार को मौसम सुहावना हो गया। सफदरजंग वेधशाला ने 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। पालम वेधशाला ने रातभर 5 मिमी. बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली-NCR में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्मश: 35 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि जून के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है इसलिए दिल्ली-NCR में 8 जून से पहले लू चलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का असर रविवार शाम तक कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 1 जून से 3 जून तक दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि पारा ज्यादातर स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा और अब लू नहीं चलेगी। श्रीवास्तव ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही नए सिरे से बने पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में आर्द्रता आएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में 3 से 5 जून के बीच गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button