ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

लॉकडाउन-5: 1 जून से चलने वाली और पहले से जारी ट्रेनों के टिकट बुकिंग में किये गए नए बदलाव

नई दिल्‍ली/लखनऊ: लॉकडाउन-4 की समय सीमा समाप्‍त होने के 1 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अन्तर्गत कल यानि 1 जून से प्रभावी लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम देते हुए 30 जून तक बढ़ा दिया है। इसी बीच भारतीय रेलवे 1 जून से चलाने जा रही 200 और पहले से जारी 30 ट्रेनों के एडवांस टिकट बुकिंग में नए बदलाए किए हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए बुकिंग नियमों को और सरल बनाते हुए 31 मई सुबह आठ बजे से 4 महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अब तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

अब यात्री 40 दिन पहले बुक करा सकेंगे सीट
बता दें कि लॉकडाउन-4 के बीच रेलवे की जारी गाइडलाइन में 30 दिन पहले ही टिकट बुकिंग की सुविधा थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4 महीने कर दिया गया है। 230 स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही देशभर के दो लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस से टिकट की बुकिंग होगी।

अब यात्रियों को तत्काल सीट बुकिंग की मिलेगी सुविधा
अब ट्रेन में सीट खाली रहने पर स्टेशनों से तत्काल सीट बुकिंग की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके पहले यह सुविधा नहीं दी गई थी। इसके साथ ही बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस टिकट काउंटर व ऑनलाइन सर्विस के तहत होने लगी। कोरोना की वजह से ट्रेन के साथ पार्सल वैन नहीं जा रही थी। अब यह कोच भी ट्रेनों में जोड़ी जाएगी।

टिकटों के सत्यापन के बाद ही ट्रेन में चढ़ सकेंगे यात्री
कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत उन्हें मास्क, दस्ताने व फेस शील्ड दिए जाएगें। यात्री अपने टिकटों के सत्यापन के बाद ही ट्रेन में चढ़ सकेंगे। टिकट कंफर्म होने पर ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वेटिंग वालों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button