ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
खेल

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पहली बार आधिकारिक रूप से यह स्वीकार किया है चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में घुस आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में करीब एक महीने से जारी सैन्य तनातनी पर कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना बड़ी तादाद में प्रवेश कर गई है। अब भारत ने भी चीनी सेना से मोर्चा लेने के लिए सभी उपाय करने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय और चीनी सैन्य अफसरों के बीच बैठक अब छह जून को होनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अपनी मौजूदा स्थिति से किसी भी कीमत पर कदम पीछे नहीं लेगा। सरकार किसी भी रूप में देश का मस्तक झुकने नहीं देगी।

अपनी तरफ से जो कुछ भी करना चाहिए, भारत ने भी किया

पूर्वी लद्दाख के संवेदनशील मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चीन वहां तक आ गया जिसे वह अपना मानता है, जबकि भारतीय उसे अपना मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर मतभेद हुए हैं। और अच्छी खासी संख्या में चीन के लोग भी आ गए हैं। लेकिन अपनी तरफ से जो कुछ भी करना चाहिए, भारत ने भी किया है।’ रक्षा मंत्री का यह बयान इस बात की पहली आधिकारिक पुष्टि है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार पूर्वी लद्दाख के पर्वतीय क्षेत्र की भारतीय सीमा में बड़ी तादात में चीनी सैनिक घुस आए हैं।

गालवान घाटी और पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में चीनी सेना ने डेरा डाला 

रिपर्टो के मुताबिक एलएली के इस पार भारतीय क्षेत्र के गालवान घाटी और पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र में चीनी सेना ने डेरा डाल लिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकले। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले 2017 में डोकलाम विवाद भी कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के जरिये ही सुलझा था। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से पूर्वी लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच तनातनी जारी है। इस विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

भारत और चीनी सेनाओं के बीच पांच मई को शुरू हुआ था विवाद 

भारत और चीनी सेनाओं के बीच तनाव तब बढ़ गया जब पांच मई को 250 चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए और उनकी गश्त कर रहे भारतीय सैनिकों से हाथापाई भी हुई। यह तनाव दूसरे दिन भी जारी रहा। जबकि पैंगोंग त्सू झील की घटना उत्तरी सिक्किम में 9 मई को भी हुई। भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा में कई स्थानों को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा बताता है। दोनों देश यह मानते हैं कि उनकी साझा सीमा पर शांति कायम रहे।  

इधर, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी माना है कि भारत-चीन बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं। पोम्पियो ने कहा कि चीनी सेना भारत के बॉर्डर की ओर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चीनी सेना भारत के उत्तरी हिस्से की ओर बढ़ी है। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय बॉर्डर के पास चीनी सेना को देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button