ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

पुलवामा मुठभेड़ में जैश के टाॅप कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए, जवान भी घायल

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कंगन पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के शव सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिए हैं जबकि उनके पास से भारी तादाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। मारे गए आतंकवादियों में जैश का टाॅप कमांडर भी शामिल है हालांकि सुरक्षाबलों ने अभी तक तीनों की पहचान जाहिर नहीं की है। इस मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घेराबंदी में जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार कंगन पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 55 आरआर, पुलिस आैर सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे कि घेराबंदी की उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पण करने को भी कहा परंतु उन्होंने इसे अनसुना करते हुए सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। नतीजतन तीनों आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए तीन आतंकियों में एक जैश का टाॅप कमांडर भी शामिल है। मुठभेड़ शुरू होते ही पुलवामा में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया था।

सुरक्षाबलों का अभियान समाप्त हो गया है आैर मुठभेड़ स्थल में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में सुरक्षाबलों आैर आतंकियों के बीच जिला पुलवामा में यह दूसरी मुठभेड़ थी। मारे गए आतंकवादियों से भारी तादाद में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

4 दिन में मारे गए 13 आतंकी 

जानकारी हो कि पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया था। अवंतीपोरा के साईमोह गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जवानों ने आतंकियों से हथियार डालने की बात कही थी, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। कई घंटों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। इनके पास से सुरक्षाबलों ने भारी गोला-बारूद बरामद किए थे। बताया जा रहा था कि दोनों आतंकी अंसार गजावत-उल-हिंद (एजीएच) आतंकी संगठन के लिए काम करते थे। पुलवामा में लगातार तीसरे दिन एनकाउंटर किया गया था।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश करते 13 आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। 10 आतंकवादी मेंढर सेक्टर में और तीन आतंकवादी नौशेरा सेक्टर में मारे गए हैं। सेना ने आतंकियों के पास से 2 एके 47 , अमेरिका राइफल, चीनी पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किए थे।

Related Articles

Back to top button