ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

नाैवीं की परीक्षा में संतोषजनक परिणाम नहीं आने पर छात्र ने की आत्महत्या, सदमे में परिजन

देवघर। परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं आने से परेशान रानी मंदाकिनी हाईस्कूल, करौं का छात्र सुमन कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उसे फांसी पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मां एवं बहन उससे लिपटकर रोने लगे। सूचना मिलने पर एएसआइ कलाम अंसारी, भागीरथ महतो, रविन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसने उसे पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की सुबह देवघर भिजवा दिया।

पुलिस के मुताबिक चांदचैरा निवासी सुरेश सिंह धनबाद में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। तीन बच्चों में सबसे बड़ा 16 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार सिंह रानी मंदाकिनी प्लस टू हाईस्कूल में नौवीं का छात्र था। उसने नौवीं की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम दो दिन पूर्व निकला था। इसमें उसे बी ग्रेड प्राप्त हुआ। संतोषजनक परिणाम प्राप्त नहीं होने के कारण वह परेशान था। मृतक की मां ने उसे समझाते हुए संतोषजनक परिणाम नहीं आने का कारण पूछा।  गुरुवार को रोजाना की तरह करौं ट्यूशन पढ़ने के लिए गया। उसकी मां  गुरुवार व्रत रखने की वजह से काफी व्यस्त थीं। शाम में सुमन की खोज होने लगी। जब मां बगल के कमरे के भीतर पहुंची तब सुमन को फंदे से लटका देख उसकी चीख पड़ी। चीख सुनते ही पड़ोस के लोग भी आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। उधर धनबाद से घर लौटे पिता सुरेश सिंह का कहना कि घर में उसे कोई कमी नहीं की गई थी। लाॅकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन खरीदने के लिए दस हजार रुपये मांगा था। पैसा उसके खाते में भेज दिया गया था। उसने सीएसपी से पैसे की निकासी भी की लेकिन मोबाइल फोन नहीं खरीदा। पैसा घर में सुरक्षित है। कहा-उसके आत्महत्या कर लेने का कारण समझ में नहीं आ रहा है।

Related Articles

Back to top button