ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

प्रतापगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के नौ की मौत-एक गंभीर

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद में शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं एक बालक शामिल है। इनके साथ के एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। ये सभी स्कॉर्पियो से हरियाणा से बिहार जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। शवों को स्कॉर्पियो से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हरियाणा से बिहार जा रहे थे स्‍कार्पियो सवार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। पता चला है कि हरियाणा से  स्कॉर्पियो बिहार जा रही थी। प्रतापगढ़ जनपद के पराग नगर वाजिदपुर के निकट हादसा हुआ। तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वालों की नींद टूटी और वह घटनास्‍थल की ओर भागे। वहां का नजारा देख लोग दहल गए। स्‍कार्पियो पूरी तरह से ट्रक के अंदर घुसी थी और उसमें सवारों की चीख-पुकार मची थी। इसी बीच सूचना पाकर वहां नवाबगंज पुलिस भी पहुंच गई।

गैस कटर से स्‍कार्पियो काटकर अंदर फंसे लोगों को निकाला जा रहा

पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार गैस कटर आदि से स्‍कार्पियो की बॉडी को काट रही है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल मरने वालों की संख्‍या अभी बढ़ सकती है। अंदर फंसे लोगों कोमें कोई है जिसमें से कि अभी तीन शव स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाला जा चुका है बाकी फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटनास्‍थल का नजारा देख ग्रामीणों की अटक गईं सांसें

तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटनास्‍थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनकी सांसें अटक गई थीं। ट्रक में स्‍कार्पियो पिचक गई थी। अंदर बैठे लोगों की चीत्‍कार सुन उनका दिल दहल गया। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण स्‍कार्पियो में सवाल लोगों को बाहर निकालने का जतन कर रहे थे लेकिन बुरी फंसे लोगों को बाहर न‍हीं निकाल पा रहे थे। यही बेबसी पुलिस की भी थी। तत्‍काल गैस कटर आदि से बॉडी को काटकर किसी प्रकार लोगों को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button