ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

यूपी के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का संदेश- मुझसे मिलने न आएं, मैं क्वारंटाइन हूं

लखनऊ। यूपी के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने आम लोगों व समर्थकों से अपील की है कि वह उनसे मिलने लखनऊ न आएं। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वह इस समय चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटाइन हैं और घर से ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए जरूरी निर्देश जारी कर रहे हैं।

मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को हिदायत दी कि लोग उनसे मोबाइल नंबर 9415029539 पर ही संपर्क करें। किसी को उनसे मिलने के लिए लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। अब वह शनिवार को कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल देंगे, क्योंकि सैंपल पांच दिन पूरा होने के बाद ही दिया जाता है।

सुरेश कुमार खन्ना

@SureshKKhanna

मैं पूर्णरूप से स्वस्थ हूँ।

मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

मैं Medical Advice के आधार पर घर में हूँ तथा 05-06-2020 को टेस्ट कराऊंगा।

मैं घर से ही सारा सरकारी कार्य कर रहा हूँ तथा फ़ोन से मेडिकल कालेजों की सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर रहा हूँ।@UPGovt @myogiadityanath

388 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

होम क्वारंटाइन हुए मंत्री ने घर से निपटाए काम : वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को अपने घर से ही शासकीय कार्यों को निपटाया। कालिदास मार्ग स्थित अपने 10 नंबर सरकारी बंगले से ही उन्होंने शासकीय कामकाज निपटाया। बुधवार को होम क्वारंटाइन हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उनके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। फिर भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं और चिकित्सीय परामर्श के अनुसार कार्य कर रहे हैं।

मेरठ मेडिकल कॉलेज का किया था निरीक्षण : वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वह एक जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर गए तो मास्क पहने हुए थे और पर्याप्त शारीरिक दूरी भी बनाकर रखी थी। ऐसे में कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह मेरा फर्ज है इसी कारण मैं लगातार मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रहा था। फिलहाल अब वह होम क्वारंटाइन रहेंगे और आगे जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चिकित्सकों के परामर्श पर अगला कदम उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button