ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन से हुई थी पूछताछ

तिरुवनंतपुरम। केरल में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। केरल के वन मंत्री के राजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि केरल के पलक्कड में गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गर्भवती हथिनी के मौत के मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की गई।

क्या है पूरा मामला ?

इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क की एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। अनानास चबाते ही उसमें हुए विस्फोट से हथिनी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हफ्तेभर बाद 27 मई को मलप्पुरम में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी।

इसके बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। मामला सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। केरल ही नहीं देश के हर कोने से दोषियों को सख्त सजा की आवाज उठी। केरल सरकार ने जांच के लिए वन विभाग की विशेष जांच टीम गठित की है।

इस मामले के सामने आने के बाद केरल के वन विभाग ने ट्वीट कर कहा कि हथिनी की मौत के मामले में वन्यजीव संरक्षण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- हर हाल में दोषियों को सजा होगी

देश भर में घटना की हो रही निंदा और लोगों के गुस्से के बीच केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा था कि कोझिकोड से वन्यजीव अपराध जांच दल को इस मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को हर हाल में सजा होगी।

Related Articles

Back to top button