ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
देश

सोनिया के घर बड़े-बड़े नेताओं की बैठक, इन अहम मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, के. सुरेश, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश और अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र में कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि महत्वपूर्ण सत्र से पहले हो रही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।कांग्रेस नेता यहां ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और ‘तीन तलाक’ के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर पार्टी के रुख पर चर्चा करेंगे।कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, हालांकि लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए उसके पास दो सीटें कम हैं।

सूत्र ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है इसलिए पार्टी पर संसद के निचले सदन में मजबूत विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बड़ी जिम्मेदारी है।कांग्रेस इस सत्र का उपयोग समान विचारधारा वाले दलों के साथ समान एजेंडों का खाका तैयार करने के लिए भी करेगी।

सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘सरकार को फरमान जारी करने वाली संस्कृति को खत्म कर संसदीय प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए, महत्वपूर्ण विधेयकों को संसदीय समितियों के पास भेजना चाहिए और इसके बाद कानून पारित करने से पहले इस पर सदन में भी चर्चा होनी चाहिए।’’

सूत्र ने कहा कि कांग्रेस नेता लोकसभा में पार्टी नेता पर भी चर्चा कर सकते हैं। पार्टी ने इससे पहले सोनिया गांधी को लोकसभा में लगातार दूसरी बार कांग्रेस संसदीय दल का नेता नियुक्त किया था।सोनिया गांधी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त करने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button