ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

वकार यूनुस का बड़ा बयान, कहा- कोहली की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को डराया

मैनचेस्टर : भारतीय टीम से हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस का मानना है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मौजूदा भारतीय टीम से खौफजदा है जिस कारण वे बड़े मैचों में हमेशा दबाव में रहते हैं। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर आईसीसी विश्व कप मुकाबले में उनके खिलाफ सातवीं जीत दर्ज की। वकार ने कहा कि इस हार से दोनों टीमों के बीच ‘बड़े अंतर’ का पता चलता है। वकार ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान की टीम में बड़ा अंतर आया है और रविवार को यह एक बार फिर यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दिखा।’’

इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की टीम अब भी सिर्फ प्रतिभा पर भरोसा कर रही है, जबकि भारत के खेल में टीम वर्क दिखता है। टीम के खिलाड़ी अपनी भूमिकाओं को जानते हैं और अपनी भूमिका को मैदान पर उसे शानदार तरीके से निभाते हैं।’’ वकार ने कहा, ‘‘ 90 के दशक में हमारी टीम मजबूत होती थी, लेकिन मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान भारत से खौफ खाता है। पाकिस्तान की टीम जब भी ऐसे मैचों में जाती है तब वे दबाव में रहते हैं और लगता है कि वे कमजोर टीम है।’’ विश्व कप में पाकिस्तान का अगला मुकाबला 23 जून को दक्षिण अफ्रीका से है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button