ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
खेल

क्रिकेट बोर्ड की कमाई बढ़ाने के लिए ICC ने लिया बड़ा फैसला, बदल जाएगी टेस्ट मैचों की जर्सी

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक बड़ा फैसला लिया है। कोविड 19 के कारण आइसीसी के सदस्य देशों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा है कि अब टीमें टेस्ट क्रिकेट में भी फ्रंट ऑफ शर्ट स्पॉन्सर का प्रयोग कर सकती हैं। इसके मायने ये हैं कि टेस्ट क्रिकेट की सफेद जर्सी पर भी सामने बड़ा लोगो लगाया जा सकता है।

अगले 12 महीने तक टीमें टेस्ट क्रिकेट की शर्ट और जर्सी पर ज्यादा से ज्यादा 32 वर्ग इंच का लोगो सीने पर प्रयोग कर आमदनी को बढ़ा सकती हैं। अभी तक सिर्फ वनडे और टी20 की टीशर्ट पर ही आइसीसी ने इतना बड़ा लोगो लगाने को अनुमति दे रखी थी। हालांकि, तीन लोगो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में पहनी जाने वाली जर्सी पर लगाए जा सकते हैं, लेकिन ये लोगो काफी छोटे होते हैं, जो दोनों बाजुओं और एक सीने के ऊपर लगाया जाता है।

आइसीसी का ये फैसला क्रिकेट बोर्ड की कमाई को बढ़ाने का जरिया है, क्योंकि कोविड 19 महामारी के कारण क्रिकेट प्लेइंग नेशंस को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। यूके के अखबार डेली मेल के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम इस नई स्पॉन्सरशिप की कमाई को देश के कोविड 19 हेल्थ सर्विस फंड में डोनेट कर सकती है। कोरोना वायरस के बाद पहली सीरीज में इंग्लैंड की टीम को भाग लेना है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी है।

कोविड 19 के बाद पहली सीरीज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इंग्लिश सरजमीं पर होनी है, जिसकी शुरुआत 8 जुलाई से होनी है। इसी सीरीज में सफेद टी शर्ट पर सामने एक बड़ा लोगो लगाने की अनुमति होगी। आइसीसी की चीफ एग्जक्यूटिव कमेटी यानी सीईसी ने मंगलवार 9 जून को स्पॉन्सरशिप के नियमों में ढील देने का ऐलान किया है। इस मीटिंग में महामारी को लेकर कई और नियम भी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button