ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

जनरल चार्ल्स ब्राउन बने अमेरिकी वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ, सैन्य सेवाओं का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत

वाशिंगटन अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को सर्वसम्मति से जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर को अमेरिकी वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर चुना। ब्राउन का चुनाव काफी ऐतिहासिक है। इसके साथ ही वह देश की सैन्य सेवाओं में से एक का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत अधिकारी बन गए हैं। ब्राउन 98-0 के वोट से चुने गए। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इसे ऐतिहासिक पल बताया। पेंस ने ही सीनेट में मतदान की अध्यक्षता की।

बता दें कि ब्राउन का चुनाव ऐसे समय में हुआ है, जब पूरे अमेरिक में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है। पूरे देश में घटना को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ। ट्रंप प्रशासन इस घटना को लेकर जन आक्रोश का सामना कर रहा है। मंगलवार को ही फ्लॉयड का अंतिम संस्कार हुआ।

2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव

ब्राउन इससे पहले अमेरिकी प्रशांत वायुसेना के कमांडर थे। वह एक फाइटर पायलट हैं।  उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने जीवनकाल में नस्लीय भेदभाव से निपटने  और मुख्य रूप से श्वेत लोगों के वर्चस्व वाले समाज में जगह बनाने के संघर्ष के बारे में बताया।

मैं अपने वायु सेना के कैरियर के बारे में सोच रहा हूं : ब्राउन

ब्राउन ने कच्चे स्वर में कहा, ‘ मैं अपने वायु सेना के कैरियर के बारे में सोच रहा हूं, जहां मैं अपने स्क्वाड्रन में एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी था या वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर कमरे में एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी था। मैं अपने साथियों जैसा फ्लाइट सूट पहनने के बारे में सोच रहा हूं और एक अन्य सैन्य सदस्य पूछता है क्या आप एक पायलट हैं?’

ब्राउन 1984 में वायु सेना में शामिल हुए

ब्राउन 1984 में वायु सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने स्क्वाड्रन और विंग स्तर पर कई तरह के पदों पर काम किया है और एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो फाइटर विंग की कमान संभाली है। वह अमेरिकी वायु सेना हथियार स्कूल में एफ -16 के प्रशिक्षक भी थे।

Related Articles

Back to top button