ब्रेकिंग
CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर... Durg Police Campaign: नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी मुहिम, 500 ऑटो रिक्शा पर लगाए '1933' हेल्पलाइ... Bastar Road Accident: बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 की मौ... Bastar Pandum 2026: बस्तर में 7 फरवरी से शुरू होगा 'बस्तर पंडुम', आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का दि... Surajkund Mela 2026: सूरजकुंड मेले में मन्नत नूर की आवाज का जादू, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके संगीत प... Politics: भाजपा के 'गुरुकमल' कार्यालय पर कांग्रेसियों का धावा, जमकर हुआ हंगामा और बवाल; भारी पुलिस ब... DETC Arrested: डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले मे...
देश

लोकसभा: अंग्रेजी में ली सन्नी देओल ने शपथ, भगवंत मान ने लगाया इंकलाब जिंदाबाद का नारा

नई दिल्ली: नवगठित लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा के ओम बिड़ला, कांग्रेस के शशि थरूर, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल और अभिनेता सनी देओल सहित कई नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। पंजाब के गुरदासपुर से सांसद चुनकर आए सन्नी देओल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन शुरुआत में उन सदस्यों ने भी शपथ ली जो सोमवार को किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे। शपथ लेने वालों में प्रमुख नाम ओम बिड़ला का है जो लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

शपथ के लिए उनका नाम पुकारे जाने के बाद सत्तापक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथापाई और कई सदस्य उन्हें बधाई देते हुए देखे गए। अकाली दल के सुखबीर बादल ने भी शपथ ली। पंजाब से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए मनीष तिवारी और परनीत कौर ने भी शपथ ली।

पंजाब के ज्यादातर सदस्यों ने पंजाबी में शपथ ली। राज्य की गुरुदासपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुने गए अभिनेता सनी देओल का नाम शपथ के लिए पुकारा गया तो सत्तापक्ष के कई सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। शपथ लेने के दौरान देओल अंग्रेजी के शब्द अपहोल्ड की जगह विथहोल्ड पढ़ बैठे, हालांकि उन्होंने तत्काल अपनी भूल सुधार ली। संगरूर से आम आदमी पार्टी के सदस्य भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया।

दूसरी तरफ, भाजपा के कई सदस्यों को यह तंज कसते हुए सुना गया च्च्अब मान अकेले बचे हैं। इस पर मान ने कहा कि वह अकेले ही बहुत हैं। केरल की तिरूवनंतपुरम सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने थरूर ने मंगलवार को शपथ ली, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राज्य से निर्वाचित अन्य सभी सांसदों ने सोमवार को शपथ ली थी।

थरूर देश से बाहर होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे। एआईयूडीएफ के बदरूद्दीन अजमल ने भी आज शपथ ली। द्रमुक के ए राजा, टीआर बालू और कनिमोई समेत तमिलनाडु के सभी सांसदों ने तमिल में शपथ ली। अन्नाद्रमुक के रवींद्र कुमार ने भी तमिल में शपथ ली। राजस्थान से भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती सहित कुछ सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली। इस मौके पर सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी मौजूद थे। विशेष दीर्घा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी मौजूद थे जिनके पुत्र कार्ति चिदंबरम ने आज शपथ ली। उन्होंने भी तमिल में शपथ ली। वह पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। दर्शक दीर्घा में भाकपा नेता डी राजा भी नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button