Breaking
चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला 30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत

गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के खाईं में गिरने से चार की मौत, गंगा स्नान को जा रहे थे प्रयागराज

गोंडा : तरबगंज- नवाबगंज मार्ग पर रविवार की रात करीब एक बजे दुर्जनपुर घाट के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पिकअप सवार लोग बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा ठकुराइन गांव के हैं। जो गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पिकअप में 47 से ज्यादा लोग सवार थे। ऊपर से घना कोहरा भी था। ओवरलोडिंग और कोहरा ही हादसे की प्रमुख वजह बना

बताया जाता है कि पिकअप में लकड़ी का तख्त डालकर डबल स्टोरी सीट बनाई गई थी। जिस पर संगम स्नान करने के लिए मुंडेरवा बहराइच के ठकुराइन प्रवाह इकौना व पयागपुर के कुछ लोग इलाहाबाद संगम स्थान करने के लिए जा रहे थे। तरबगंज थाने से 10 किलोमीटर दूरी पर दुर्जनपुर घाट पुल का एप्रोच मार्ग रानीपुर पहाड़ी स्थित पंडित जगनारायण शुक्ल स्मारक महाविद्यालय के सामने तीव्र मोड़ पर बना है। घने कोहरे में प्रतिदिन गाड़ियां इस मोड़ पर पलट रही है। रात को अनियंत्रित होकर पिकअप गहरी खाईं में चली गई। घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व तरबगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतकों में लल्लू ,हजारीलाल पासवान,संतदीन पांडेय व श्याम लाल शामिल हैं। श्यामलाल का शव सुबह बरामद हुआ है। जिसकी पहचान उनके परिवारजन के आने पर हो पाई है ।

सबसे पहले पहुंची पीआरवीः  घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी । इसमें तैनात कांस्टेबल जयमाल, कांस्टेबल आनंद कुमार शुक्ला व चालक धर्मेंद्र पांडेय ने पानी में उतर कर लोगों को निकालना शुरू किया। इसके साथ ही एसडीएम कुलदीप सिंह व क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी को सूचना दी गई। घायलों को तहसील मुख्यालय लाया गया। कंबल वितरित कर अलाव की व्यवस्था की गई। उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया गया

एसडीएम कुलदीप सिंह के मुताबिक सूरदीन,पप्पू, रामावती, श्यामलाल, शीतल चौहान,मायावती चौहान, भगवाने, सीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य सभी की हालत ठीक है।

चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला     |     30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा     |     साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां     |     कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी     |     राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन     |     तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत     |     काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक     |     इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन     |     जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर     |     तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201