ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

अधीर रंजन चौधरी होंगे Lok Sabha में Congress के नेता

नई दिल्ली। राहुल गांधी के इन्कार के बाद कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में अपना नेता चुना लिया है। मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस बैठक में सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस ने इस बार में लोकसभा को भी पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। कहा गया है कि अधीर रंजन चौधरी सबसे बड़े विपक्ष दल के नेता होंगे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अधीर रंजन कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें, पहले कांग्रेस चाहती थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाए, लेकिन वे तैयार नहीं हुए।

जानिए कौन हैं अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बेरहमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद हैं। वे 1999 से इस सीट पर जीत दर्ज कर रहे हैं। इस बार उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की अपूर्वा सरकार को 80 हजार वोट से हराया था। 2 अप्रैल 1956 को एक बंगाली परिवार में जन्में अधीर रंजन ने 1996 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की और विधायक बने थे। 1999 में उन्हें लोकसभा लड़ने का मौका मिला था और तब से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। अधीर रंजन 10वीं पास हैं, लेकिन तगड़ी राजनीतिक समझ रखते हैं और पर्यावरण सुधारने की दिशा में लगातार काम करते हैं। वे 2009 से 2012 तक ऊर्जा पर स्थायी समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button