ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

Bareilly Crime : बरेली में बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी को मारी गोली, फैली दहशत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार कुछ लोग ने एक व्यापारी को फिल्मी अंदाज में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए व्यापारी की हालत बिगडने पर परिजनों ने जहां उसे बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस मामले में हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

फिल्मी अंदाज में किए फायर

आंवला के खेडा साबरी चौक मोहल्ले में आयल स्पेलर लगा है। रविवार को सुबह स्पेलर मालिक जाहिद हुसैन 52 अपनी दुकान पर ही बैठे थे। तभी बाइक पर सवार होकर चार लोग आए। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी अंदाज में तमंचे से स्पेलर मालिक पर फायर किए और फरार हो गए। अचानक हमला होने से लोग दहशत में आ गए। इधर गले में गोली लगने से व्यापारी गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे बरेली रिफर कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सालय मेें भर्ती कराया है। जहां व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में भी काफी दहशत हैै।

रंजिशन हमले की आशंका

व्यापारी के ऊपर रंजिशन हमले की संभावना जताई जा रही है। लोगों के अनुसार जिन लोगो के नाम हमले में सामने आ रहे है उनसे व्यापारी की पुरानी रंजिश चली आ रहा है। हालांकि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना में रंजिशन हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले में जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button