ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

समय पर सामान्‍य मानसून, भई वाह! अब गांवों में तालाबों और पोखरों की खुदाई का काम भी शुरू

नई दिल्‍ली। मानसून समय पर है और सामान्य है। सोने पे सुहागा वाली मानसून की इस तस्वीर का देश और देश के लोगों के लिए खास महत्व है। कोविड-19 महामारी से जहां देश के तमाम क्षेत्रों की नकारात्मक या न्यूनतम वृद्धि दर रही है, वहीं कृषि और उससे जुड़े अन्य क्षेत्र इससे अछूते रहे हैं। जब देश की अर्थव्यवस्था के बढ़ने की दर 3.1 फीसद के न्यूनतम स्तर पर रही हो और कृषि क्षेत्र ने 5.9 फीसद की ऐतिहासिक वृद्धि दर हासिल की हो, तो सबकी उम्मीदें इसी पर टिक जाती हैं। जब दिग्गज कार निर्माता कंपनियां तमाम प्रयासों के बावजूद एक भी कार न बेच पाई हों और महिंद्रा एंड महिंद्रा व सोनालिका के ट्रैक्टरों की बिक्री क्रमश: दो और 19 फीसद बढ़ गई हो तो प्रतिकूल आर्थिक हालात में कृषि क्षेत्र पर भरोसा दोगुना बढ़ जाता है।

मानसून देगा सुकून

अब चूंकि मानसूनी बारिश भी अच्छी होने का अनुमान है। लिहाजा खेती-किसानी देश की अर्थव्यवस्था का आधार बनती दिख रही है। तमाम अध्ययन में ये बात सामने आ चुकी है कि अच्छे मानसून के चलते ग्रामीण क्षेत्र की आय में इजाफा होता है। चूंकि देश की कुल मांग में 45 फीसद हिस्सेदारी ग्रामीण क्षेत्र से होती है, लिहाजा यह सामान्य मानसून देश की अर्थव्यवस्था के लिए असामान्य रहने वाला साबित हो सकता है। मांग ढ़ेगी तो आपूर्ति के लिए उद्योगों का पहिया घूमने लगेगा।

उद्योग चलेंगे तो लोगों को रोजगार मिलेंगे और समग्र आय में इजाफा होगा। मांग और पूर्ति के संतुलित चक्र से बने देश के समग्र सकारात्मक रुझान से बाजार भी अठखेलियां करने लगता है। आर्थिक परिदृश्य पर कोरोना के प्रतिकूल असर से लोगों के व्यग्र और दुखी मन को मानसून सुकून देने वाला साबित हो सकता है। मानसून के इस तात्कालिक लाभ के अलावा दूरगामी प्रभाव का ज्यादा असर है। रबी के अलावा खरीफ की फसलों के लिए अमृत सरीखी इसकी बूंदें लाभ पहुंचाती हैं। ज्यादा बारिश से जमीन के अंदर गहराई में नमी रहती है जिसका असर गेहूं की बुआई के दौरान भी रहता है।

नदी, ताल, पोखर में जमा पानी रिस-रिसकर भूगर्भ जल को बढ़ाता है जिसका लाभ हमें साल भर मिलता है। जरूरत है बारिश को सहेजने की। इसे बहकर समुद्र में बेकार न जानें दे। आपातकाल में पारंपरिक पेशा और प्रकृति ही हमारी रक्षक बनती है। ऐसे में महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था से लेकर जल संकट का तारणहार बनने वाले इस मानसून की महिमा की पड़ताल आज हम सबके लिए बड़ा मुद्दा है।

Related Articles

Back to top button