ब्रेकिंग
J&K Highway Project: कटड़ा से कुलगाम तक बनेगा नया 4-लेन हाईवे कॉरिडोर; DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया शु... Suvendu Adhikari Delhi Visit: सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले शुभेंदु अधिकारी; कैबिनेट व... UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिल... NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई; पुणे से फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा हवलदार गिरफ्त... Rajasthan Artificial Lake: रेगिस्तान में बनी 28 किमी लंबी अनोखी जिगजैग झील; अब बाड़मेर-जैसलमेर में 3... Jharkhand Politics: दिल्ली आदिवासी समागम पर भड़की कांग्रेस; रामेश्वर उरांव बोले—'सरना और सनातन एक नह... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान; 1 जून से नामांकन, 1... JTET 2026 Row: जेटेट भाषा विवाद पर मंत्रियों की कमेटी में दरार; 3:2 के बहुमत से भोजपुरी-मगही को शामि... Deoghar Murder Case: देवघर में महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी सुलझी; शक में पति ही निकला काति... Jharkhand Voter List: झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण; सर्वदलीय बैठक में आयोग को...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button