ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

ओम बिरला का सर्वसम्मति से लोकसभा स्पीकर बनना तय, यूपीए समर्थन करेगी

नई दिल्लीः कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने मंगलवार को फैसला किया कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में वह राजग उम्मीदवार ओम बिरला का समर्थन करेगा और उपाध्यक्ष के विषय पर फिलहाल सरकार के रुख की प्रतीक्षा करेगा।
सूत्रों के मुताबिक संसद भवन परिसर में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अगुवाई में संप्रग नेताओं की बैठक में स्पीकर के अलावा फ्लोर मैनेजमेंट के विषय पर भी चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी एवं मुख्य सचेतक के. सुरेश, द्रमुक के टीआर बालू एवं कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, नेशनल कांफ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और कई अन्य दलों के सदन के नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद चौधरी ने बताया कि स्पीकर को लेकर संप्रग राजग के उम्मीदवार का समर्थन करेगा।
गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को प्रस्तावित है। कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला इस पद के लिए राजग के उम्मीदवार होंगे। सूत्रों के मुताबिक संप्रग नेताओं की बैठक में फ्लोर मैनेजमेंट पर भी चर्चा हुई और यह तय हुआ कि सपा एवं बसपा जैसे समान विचारधारा वाले दलों को भी विभिन्न मुद्दों पर सदन में साथ लिया जाए। लोकसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के विषय पर भी संप्रग की बैठक में चर्चा हुई और यह फैसला हुआ कि फिलहाल प्रतीक्षा की जाए कि इस पर सरकार क्या रुख अपनाती है।
बैठक में शामिल एक नेता ने कहा, ‘‘आमतौर पर यह परंपरा रही है कि लोकसभा उपाध्यक्ष सत्तारूढ़ पार्टी से बाहर होता है। हम देखेंगे कि सरकार का क्या रुख होता है। सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही हम आगे का कदम उठाएंगे।” सूत्रों ने यह भी बताया कि ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विषय पर प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार सुबह कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की बैठक होनी है जिसमें इस विषय पर कोई निर्णय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button